- Hindi News »
- India »
- Loc Tension Naugam Sector Firing India Retaliates Ceasefire Violation Status Unclear
LoC पर फिर तड़तड़ाई गोलियां, नौगाम में पाक की फायरिंग का भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब
Jammu-Kashmir में नियंत्रण रेखा (LoC) पर एक बार फिर तनाव की स्थिति पैदा हो गई, सैन्य सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी चौकियों से कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में चार राउंड फायरिंग की गई।
- Written By: सौरभ शर्मा

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर एक बार फिर तनाव (फोटो- सोशल मीडिया)
Jammu-Kashmir LoC firing: जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर एक बार फिर तनाव बढ़ गया है, भारतीय सेना ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए कई राउंड फायरिंग की। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सैन्य सूत्रों के अनुसार, कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में पाकिस्तानी चौकियों से चार राउंड गोलीबारी की खबर है। भारतीय सैनिकों ने लगभग बीस राउंड फायरिंग की। सेना सूत्रों का कहना है कि इस घटना को औपचारिक रूप से संघर्ष विराम उल्लंघन नहीं माना जा रहा है। सेना ने अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में हुई, जहां पाकिस्तानी चौकियों से छोटे हथियारों से चार राउंड फायरिंग की गई। इस गोलीबारी के जवाब में भारतीय जवानों ने भी बराबर बीस राउंड फायर कर कड़ा संदेश दिया। इस जवाबी कार्रवाई के बाद सीमा पर शांति है और किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
घुसपैठ की कोशिशों के बीच बढ़ी सतर्कता
यह घटना इस महीने में सीमा पर हुई दूसरी बड़ी हलचल है। इससे पहले सितंबर की शुरुआत में, पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर में भारतीय सेना ने एक संदिग्ध घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था। उस दौरान भी दोनों तरफ से छोटे हथियारों से भारी गोलीबारी हुई थी। सेना ने बयान जारी कर बताया था कि 1 सितंबर को सुबह करीब 5:30 बजे व्हाइट नाइट कॉर्प्स के सतर्क जवानों ने कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी थी। जवानों ने तुरंत फायरिंग कर घुसपैठियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया था। इन घटनाओं के बाद पूरे इलाके में निगरानी और गश्त को और मजबूत कर दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय सेना ने जीता दिल! जम्मू-कश्मीर के रामबन में नाले में गिरा ट्रक चालक, आर्मी ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
T20 World Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 5 नए चेहरों की स्क्वॉड में एंट्री; इस दिन होगा IND-PAK महामुकाबला
भूगोल या इतिहास… सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की पाकिस्तान को सीधी चेतावनी, ऑपरेशन सिंदूर की दिलाई याद
Bajaur Attack: पाकिस्तान में सेना पर भीषण हमला! टीटीपी के आत्मघाती धमाके में 15 जवानों की मौत, बाजौर कैंप दहला
यह भी पढ़ें: बिहार NDA में पावर-फॉर्मूला तय! BJP-JDU में डील पक्की, नवरात्र में होगा सबसे बड़ा ऐलान
क्या खतरे में है 2021 का शांति समझौता
साल 2021 में भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर समझौते को फिर से लागू करने पर सहमति बनी थी, जिसके बाद से नियंत्रण रेखा पर काफी हद तक शांति कायम थी। लेकिन हाल के महीनों में घुसपैठ और फायरिंग की बढ़ती घटनाओं ने इस शांति पर सवालिया निशान लगा दिया है। जानकारों का मानना है कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी और पाकिस्तान के आंतरिक हालात के चलते सीमा पर आतंकी हरकतें बढ़ सकती हैं। फिलहाल, भारतीय सेना पूरी तरह से अलर्ट है और सभी चौकियों को “डोमिनेशन मोड” में रखा गया है, ताकि किसी भी नापाक हरकत का समय रहते जवाब दिया जा सके।
Loc tension naugam sector firing india retaliates ceasefire violation status unclear
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














