जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ (कॉन्सेप्ट फोटो) 
जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़, 3 जवान घायल; बीती रात एक पाकिस्तानी नागरिक भी पकड़ा

Jammu-Kashmir के कुलगाम के गुड्डार इलाके में खुफिया जानकारी के आधार पर कश्मीर पुलिस, सेना और CRPF की SOG काम पर है। सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है इलाके में 3-4 आतंकियों के छिपे होने की सूचना है।

सौरभ शर्मा

Jammu-Kashmir Kulgam Terrorists: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है जिसमें छिपे हुए आंतकियों के द्वारा गोलीबारी शुरू कर दी गई थी इसके बाद से सैनिकों के द्वारा भी गोलीबारी को तेज कर दिया गया जिसमें तीन जवान घायल होने की सूचना है, जिनमें एक सेना अधिकारी भी शामिल हैं। यह घटना कुलगाम के गुड्डार इलाके में हुई, जहां सुरक्षाबलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। अचानक हुए इस हमले में घिरे हुए आतंकियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसका सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। यह ऑपरेशन अभी भी जारी है और इलाके में 3-4 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है, जो कथित तौर पर लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित हैं।

इस ऑपरेशन के दौरान, सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है। जम्मू के आरएस पुरा सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी नागरिक को हिरासत में लिया है। यह गिरफ्तारी तब हुई जब BSF के जवानों ने कल देर शाम सीमा स्तंभ के पास कुछ संदिग्ध हलचल देखी। तुरंत कार्रवाई करते हुए जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और इस पाकिस्तानी घुसपैठिए को धर दबोचा। उससे पूछताछ की जा रही है ताकि उसके मकसद और पहचान का पता लगाया जा सके।

दोहरी चुनौती का सामनाएक तरफ मुठभेड़, दूसरी तरफ घुसपैठ

कुलगाम में चल रही मुठभेड़ और जम्मू में पाकिस्तानी नागरिक की गिरफ्तारी ने एक साथ दोहरी सुरक्षा चुनौती पेश की है। कुलगाम में घायल हुए जवानों को तुरंत अस्पताल भेजा गया है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है ताकि कोई भी आतंकी भाग न सके। दूसरी तरफ, आरएस पुरा में पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक से गहन पूछताछ जारी है। बीएसएफ के अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ के बाद ही उसके इरादों के बारे में जानकारी सामने आ सकेगी।

यह भी पढ़ें:

सीमा चौकसी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क NIA की भी छापेमारी

इन घटनाओं के बाद, सीमा पर सुरक्षा और गश्त बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां ​​पूरी तरह से सतर्क हैं और हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रख रही हैं। कुलगाम में आतंकियों का सफाया करने के लिए सुरक्षाबल पूरी ताकत से जुटे हुए हैं। वहीं नेशनल इंवेस्टिगेटिव एजेंसी के द्वारा कश्मीर में आतंक 21 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की कार्यवाही भी की जा रही है।

ओडिशा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, प्रभारी प्रधानाचार्यों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रुपये तक भत्ता

Festival Business: दिवाली पर देश में 7 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, कैट ने 15-18% वृद्धि की जताई उम्मीद

प्रधानमंत्री आवास योजना: नई लिस्ट में नाम आया या नहीं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें; जानें सारी डिटेल

Platform Ticket: दिवाली और छठ पर रेलवे स्टेशनों में एंट्री होगी मुश्किल? 15 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी