फ्लाइट क्रू (फोटो-सोशल मीडिया) 
देश

एयर इंडिया की फ्लाइट में उड़ान के दौरान पैदा हुआ बच्चा, यात्रियों ने मनाई खुशी

Air India Express: दुनिया भर से विमान दुर्घटनाओं की खबरों के बीच एक बेहद सुखद खबर आई है, जहां एयर इंडिया के एक विमान में उड़ान के दौरान महिला ने बच्चे को जन्म दिया है।

Saurabh Pal

मुंबईः एयर इंडिया की दुखद और डरावनी खबरों के बीच एक सुखद खबर सामने आई है। विदेश से मुंबई आ रहे एक एयर इंडिया के यात्री विमान में आसाधारण व इमोशनल कर देने वाली घटना घटी है। मिली जानकारी के अनुसार मस्कट से मुंबई आ रही फ्लाइट में उड़ान के दौरान एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। जब महिला को प्रसव पीड़ा हुई तो एयरलाइंस के स्टाफ ने महिला की हर संभव मदद की। जिससे बच्चे की नॉर्मल डिलीवरी संभव हो पायी। ये आसाधारण घटना मानवता की मिसाल के तौर पर वर्षों तक याद की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार, जैसे ही महिला के प्रसव पीड़ा की सूचना एयरलाइंस के क्रू को मिली। उन्होंने तुरंत अपनी ट्रेंड मेडिकल ट्रेनिंग के अनुसार काम करना शुरु कर दिया। इस दौरान विमान में मौजूद एक नर्स ने महिला की मदद की, जिससे सेफ प्रसव संभव हो पाया। बच्चे के पैदा होने के तक एयरलाइंस की टीम ने फुल सपोर्ट किया। साथ ही धैर्य और साहस का परिचय भी दिया।

पायलटों ने एयरपोर्ट स्टाफ से समन्वय बनाकर बेहतरीन काम किया

बच्चे के पैदा होने के कुछ समय बाद प्लेन मुंबई पहुंच गया। वहीं पायलटों ने ट्रैफिक कंट्रोल को पूरे मामले की जानकारी दी। साथ ही प्राथमिक लैंडिंग की अनुमति मांगी। साथ रनवे के पास एंबुलेंस की व्यवस्था करने को कहा। इसके बाद जैसे ही प्लेन मुंबई में लैंड हुआ। सबसे पहले नवजात शिशु और मां को एंबुलेंस से पास के आस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इसके अलावा एयरलाइन की एक महिला कर्मचारी को भी साथ अस्पताल भेजा गया, ताकि किसी जरूरत पर महिला को मदद मिल सके।

विदेशी महिला की एयर इंडिया ने खुले दिल से की मदद

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने इस पूरे समन्वय को "टीमवर्क और करुणा की मिसाल" करार दिया है। फ्लाइट के अंदर मौजूद क्रू, ग्राउंड स्टाफ, मेडिकल टीम और एयरपोर्ट अधिकारियों के बीच बेहतरीन तालमेल का नमूना देखने को मिला। इस आपात स्थिति को पूरी टीम ने मिलकर खुशी में बदल दिया। एयरलाइन की तरफ से बताया गया कि मुंबई स्थित थाईलैंड वाणिज्य दूतावास से संपर्क कर लिया गया है, ताकि मां और बच्चे को उनके देश वापसी में कोई कठिनाई न हो।

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त