(प्रतीकात्मक तस्वीर)  
देश

देश में मौसम का 'महा अलर्ट': आंध्र-ओडिशा में तूफान 'मोंथा' की दस्तक, UP में छठ पर झमाझम बारिश

Weather update: दिवाली के बाद दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण चरम पर पहुंच गया है, प्रदूषण में अचानक वृद्धि से अस्पतालों में मरीजों का तांता लग गया है। वहीं छठ से पहले UP में मौसम का मिजाज बदला गया है।

सौरभ शर्मा

Today Weather Update: अक्टूबर का महीना खत्म होते-होते देश भर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। एक तरफ बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'मोंथा' दस्तक देने को तैयार है, जिसने आंध्र प्रदेश और ओडिशा में रेड अलर्ट जारी करवा दिया है। वहीं, दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर प्रदूषण से बेहाल है। उत्तर भारत में सुबह-शाम की ठंड शुरू हो गई है, जबकि दक्षिण भारत में बारिश का नया दौर सक्रिय हो गया है।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, इस समय दो अलग-अलग दबाव प्रणालियां सक्रिय हैं। बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम 27 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा, जिसका असर पूर्वी भारत पर पड़ेगा। वहीं, अरब सागर में भी एक सिस्टम सक्रिय है। इसके अलावा, उत्तर-पूर्वी मॉनसून ने तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू कर दिया है। जबकि उत्तर भारत में अब सुबह-शाम धुंध और कोहरा छाने लगा है।

'मोंथा' का 'रेड अलर्ट', आंध्र-ओडिशा में तैयारी

चक्रवाती तूफान मोंथा का खतरा गंभीर है। IMD के अनुसार, यह 28 अक्टूबर की शाम या रात को आंध्र प्रदेश तट पर काकीनाडा के पास पहुंचेगा, जहां हवा की गति 110 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने 26 से 29 अक्टूबर तक गंभीर प्रभाव की आशंका जताते हुए 'रेड अलर्ट' जारी किया है। उन्होंने अधिकारियों को जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। ओडिशा सरकार ने भी आपदा तैयारी मॉडल को सक्रिय कर दिया है। भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक डॉ. मनोरमा मोहंती ने 28-29 अक्टूबर को दक्षिणी जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। राजस्व मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया कि एनडीआरएफ और ओडीआरएफ की टीमें तैयार हैं। मछुआरों को 26 से 29 अक्टूबर तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

यूपी में छठ पर बारिश, दिल्ली का दम घुटा

दूसरी तरफ, दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण चरम पर है, जिससे अस्पतालों में सांस और प्रेग्नेंसी संबंधी मरीजों की संख्या बढ़ गई है। उत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है, लेकिन उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 अक्टूबर से अगले 4 दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे छठ पूजा प्रभावित हो सकती है। हालांकि, 26 अक्टूबर को यूपी का मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। तटीय महाराष्ट्र, खासकर मुंबई में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भी हल्की बारिश हो सकती है, जबकि चेन्नई और केरल में उत्तर-पूर्वी मॉनसून की बारिश जारी रहेगी।

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर बड़ा उलटफेर, NSUI के विजय शंकर मीणा 477 वोट से आगे, ABVP पीछे

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात