सांकेतिक तस्वीर IANS
देश

Kal Ka Mausam : यूपी-बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update Tomorrow: मौसम विभाग ने बताया कि 3 सितंबर को कई राज्यों में तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

अर्पित शुक्ला

Kal Ka Mausam 3 September 2026: देश में मानसून का असर लगातार तेज बना हुआ है। मौसम विभाग ने 3 सितंबर को यूपी, बिहार समेत देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। तेज हवाओं के कारण पेड़ और बिजली के खंभे गिरने का खतरा भी बना हुआ है।

पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के साथ लैंडस्लाइड की आशंका जताई गई है। वहीं, पूर्वी भारत के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली और वज्रपात को लेकर अलर्ट है। समुद्र में खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों को तटीय क्षेत्रों से दूर रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं के कारण बारिश का दौर और तेज हो सकता है। पांच से अधिक राज्यों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के आसपास चक्रवातीय परिसंचरण बनने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, उत्तरी तटीय ओडिशा और झारखंड में भी चक्रवातीय परिसंचरण बनने के संकेत हैं।

19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी

पूर्वानुमान के मुताबिक, 3 सितंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, असम, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। तेज बारिश और आंधी के कारण किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है।

दिल्ली में 3 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में 3 सितंबर को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

यूपी में बारिश और आंधी का अलर्ट

गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, अलीगढ़, रायबरेली, हरदोई, ज्योतिबाफुले नगर, महामाया नगर, उन्नाव, इटावा, हमीरपुर, अमेठी, सुल्तानपुर, आजमगढ़, अयोध्या, गोरखपुर और देवरिया में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

वहीं, लखनऊ में 3 सितंबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

बिहार में भी भारी बारिश का अलर्ट

पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गया, जहानाबाद, पटना, भोजपुर, गोपालगंज, रोहतास, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, लखीसराय और बेगूसराय में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। पटना में 3 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Ram Mandir Trust New CEO Announcement Live: राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, जितेंद्र मिश्रा को मिली कमान

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी... नितिन गडकरी का बदलेगा मंत्रालय! महाराष्ट्र से किसे मिलेगी जगह?

Jitendra Mishra: कौन हैं एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, जो बने राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO?

मोदी के गुंडो ने इतना परेशान किया, PM को गाली देने वाली रुचिका सिंह के नए VIDEO पर मचा सियासी बवाल

पंजाब में रेट कार्ड पर IAS-IPS का ट्रांसफर, BJP का बड़ा हमला, मांगा भगवंत मान का इस्तीफा