पंजाब में रेट कार्ड पर IAS-IPS का ट्रांसफर, BJP का बड़ा हमला, मांगा भगवंत मान का इस्तीफा

Gaurav Bhatia Press Conference: बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने भगवंत मान सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए सीएम के इस्तीफे की मांग की और ट्रांसफर-पोस्टिंग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
BJP
गौरव भाटियाBJP
Published on
Updated on

BJP Demands Bhagwant Mann Resignation: पंजाब की भगवंत मान सरकार पर भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर तीखा हमला बोला है। BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सीएम भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर कथित ‘रेट कार्ड’ का मुद्दा उठाया है।

गौरव भाटिया ने कहा कि पंजाब प्रदेश अपनी देशभक्ति, ईमानदारी और मेहनतकश लोगों के लिए जाना जाता है, लेकिन उनके मुताबिक आम आदमी पार्टी की सरकार में प्रदेश की छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है और जनता के पैसे को लूटा जा रहा है।

गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि पंजाब में ट्रांसफर और पोस्टिंग कथित रेट कार्ड के आधार पर की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजदीर सिंह भुवन ने कथित तौर पर एक रेट कार्ड तैयार किया है, जिसमें अलग-अलग पोस्टिंग के हिसाब से कीमत तय की गई है।

भगवंत मान को पंजाब की जनता को जवाब देना होगा

BJP प्रवक्ता ने इसे कथित ‘कैश फॉर ट्रांसफर’ घोटाला करार देते हुए कहा कि सीएम भगवंत मान को पंजाब की जनता के सामने इसका जवाब देना होगा।

उन्होंने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली मॉडल को पंजाब में लागू करने के नाम पर कथित तौर पर दलालों और बिचौलियों को खुली छूट दी गई है और लुट का धंधा चलाया जा रहा है।

BJP
Nepal Flood: बाढ़ से मरने वालों की संख्या 1,127 पहुंची, हजारों अब भी लापता; अमेरिका से पहुंची राहत सामग्री

संविधान पढ़ें भगवंत मान - भाजपा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, "इस भ्रष्ट भगवंत मान को संविधान पढ़ना चाहिए जिसकी उन्होंने शपथ ली थी। अगर कोई कॉग्निजेबल ऑफेंस होता है और उसकी रिपोर्ट की जाती है, तो किसी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की पुलिस के पास दो विकल्प नहीं होते कि FIR दर्ज करें या न करें। सिर्फ एक ही रास्ता है- आपको FIR दर्ज करनी ही होगी।"

दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, "हम मांग करते हैं कि भगवंत मान को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। ठीक है, जब जल्द ही पंजाब में चुनाव होंगे, तो जनता भगवंत मान को सजा देगी। लेकिन अगर ऐसा बिचौलिया मुख्यमंत्री पद पर बना रहता है, तो वह हर दिन करोड़ों रुपये की उगाही करेगा, और जनता की मेहनत की यह कमाई, ईमानदारी की यह कमाई इस पैसे का इस्तेमाल जनता के हित में होना चाहिए। और इसीलिए, भगवंत मान को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।"

BJP
आरक्षण से लेकर मदरसों पर कार्रवाई तक, ओपी राजभर ने आखिर क्यों लिया मांझी का पक्ष और चिराग पर कसा तंज?

ED के तथ्यों का भी किया जिक्र

गौरव भाटिया ने अपने आरोपों के समर्थन में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के समक्ष रखे गए तथ्यों का भी हवाला दिया। उन्होंने दावा किया कि जांच के दौरान दलालों के मोबाइल फोन और वाट्सअप से कथित तौर पर ट्रांसफर-पोस्टिंग से जुड़ी बातचीत सामने आई है।

BJP प्रवक्ता नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए ‘मंडी का भाव’ तय है और पूरी व्यवस्था में कथित तौर पर बिचौलियों की भूमिका है। हालांकि, गौरव भाटिया द्वारा लगाए गए इन आरोपों पर संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com