दिल्ली गैंगरेप केस: फॉरेंसिक टीम के हाथ लगे सबूत, पीड़िता-आरोपियों के मिले फिंगरप्रिंट, DNA रिपोर्ट का इंतजार

Delhi Bus Gangrape Case: दिल्ली कश्मीरी गेट बस गैंगरेप केस में पुलिस को बस से पीड़िता और दोनों आरोपियों के फिंगरप्रिंट मिले हैं। दिल्ली पुलिस को फिलहाल DNA रिपोर्ट का इंतजार है।
delhi bus gangrape case forensic evidence
दिल्ली बस गैंगरेप केससौजन्य-IANS
Published on: 
Updated on: 

Kashmere Gate Bus Gangrape Evidence: दिल्ली में स्लीपर बस में कथित गैंग-रेप की घटना मामले में जांच तेज हो गई है। दिल्ली में चलती स्लीपर बस में नाबालिग के साथ कथित गैंगरेप मामले में पुलिस को अहम फॉरेंसिक सबूत मिले हैं। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि बस में पीड़िता और दोनों आरोपियों के फिंगरप्रिंट मिले हैं।

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बस से पीड़िता और दो आरोपियों (बस ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप) के फिंगरप्रिंट मिले हैं। दिल्ली पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के लिए दोनों आरोपियों के कपड़े भी जब्त कर लिए हैं और जांच के लिए भेज दिए है।

फॉरेंसिक टीम ने बस की सीटों और स्टीयरिंग व्हील से फॉरेंसिक सैंपल लिए हैं, अब डीएनए रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि जांच अधिकारी घटनाओं का क्रम समझने और पीड़िता के आरोपों की पुष्टि करने के लिए सबूतों की जांच कर रहे हैं। सूत्रों ने यह भी बताया कि इस मामले में पुलिस जल्द ही चार्जशीट भी दाखिल करेगी।

क्या है दिल्ली कश्मीरी गेट बस गैंगरेप केस?

आपको जानकारी दें, कि 4 अगस्त को ग्रेटर नोएडा के परी चौक इलाके से 16 वर्षीय पीड़िता ने रात में स्लीपर बस से लिफ्ट ली थी। 31 अगस्त को पुलिस ने बताया था कि इसी महीने ग्रेटर नोएडा में एक खाली स्लीपर बस के अंदर ड्राइवर और कंडक्टर ने 16 साल की लड़की के साथ चलती बस में कथित तौर पर गैंगरेप किया था। इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

delhi bus gangrape case forensic evidence
गरीबों का अनाज खा गए अधिकारी, दिल्ली FCI डिपो से चंपत किया 28 करोड़ का चावल तो हमलावर हुई AAP, 8 पर FIR

अपनी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपियों ने उसका यौन उत्पीड़न किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में उन्होंने उसे दिल्ली में कश्मीरी गेट के पास छोड़ दिया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपियों, कुलदीप और संदीप, को उसी दिन तिमारपुर के एक पार्किंग एरिया से गिरफ्तार किया गया था।

सीसीटीवी फुटेज की हो रही जांच

बस को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया। जांच टीम ने उस रास्ते का सीसीटीवी फुटेज भी जुटाए, जिस पर बस चली थी। घटनाओं का क्रम समझने और कथित घटना के दौरान बस की आवाजाही का पता लगाने के लिए फुटेज की जांच की जा रही है।

इसी बीच, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने मंगलवार को इस घटना पर संज्ञान लिया और दिल्ली व गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के पुलिस कमिश्नरों और मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो हफ्ते के अंदर डिटेल रिपोर्ट मांगी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com