CM योगी ने अपने ही गोरखपुर में 500 स्कूल बंद किए! अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला- देखें VIDEO

Uttar Pradesh News: अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। गोरखपुर में 500 स्कूल बंद करने, एक्सप्रेसवे के गड्ढों और महंगाई को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा।

Akhilesh Yadav Attacks Yogi Government: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी की जयंती पर नमन करते हुए प्रदेश की योगी सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने सरकार पर आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के गृह जिले गोरखपुर में 500 प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इसे उन्होंने गोरखधंधा करार दिया। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गड्ढों, राजधानी लखनऊ में फैली गंदगी और पेट्रोल में मिलावट (E20) के मुद्दे पर भी उन्होंने भाजपा सरकार को घेरा।

इसके अलावा भाजपा सरकार द्वारा 300 करोड़ पेड़ लगाने के दावों पर तंज कसते हुए उन्होंने पूछा कि ये पेड़ जमीन पर कहां लगे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरह पहले अधिकारों के लिए अंग्रेजों से लड़ना पड़ा था, उसी तरह आज वर्तमान सरकार से हक और सम्मान छीनने के लिए सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़नी पड़ रही है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com