सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

आज का मौसम: कश्मीर-हिमाचल और उत्तराखंड में आएगी आफत! यूपी-बिहार में होगी झमाझम

IMD Weather Update: भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को दिल्ली के अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और बिहार में भी भारी बारिश के आसार हैं।

अभिषेक सिंह

India Weather Update: समूचे देश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है लेकिन राजधानी दिल्ली अब भी प्यासी है। यहां बारिश न होने के कारण उमस और गर्मी बढ़ रही है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली वासियों को राहत भरी ख़बर दी है। जिसमें कहा गया है कि सोमवार को दिल्ली एनसीआर में बारिश होने वाली है। इसके साथ ही IMD ने अन्य राज्यों के मौसम को लेकर भी अपडेट दिया है।

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को दिल्ली के अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और बिहार में भी बारिश के आसार हैं। इतना ही नहीं हिमाचल के कुछ जिलों, उत्तर पूर्व के राज्यों और दक्षिण भारत में भी अच्छी बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं, राजस्थान को लगातार हो रही बारिश से राहत मिलने वाली है।

यूपी के इन जिलों में होगी बारिश

वहीं, मौसम विभाग ने यूपी के पश्चिमी जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अमौसी केंद्र के अनुसार, 21 जुलाई को पश्चिमी यूपी के मेरठ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और बागपत में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, मथुरा, आगरा, हाथरस, अलीगढ़, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, रामपुर, अमरोहा, संभल, हापुड़ और बुलंदशहर में बादल छाए रहेंगे। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज और चित्रकूट में बादल छाए रहने के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

बिहार में भी बारिश का अनुमान

बिहार के कई जिलों में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक हफ्ते तक बिहार के जिलों में भारी बारिश की संभावना है। बिहार के गया, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, पटना, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सुपौल, सहरसा और मधेपुरा में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में बारिश आफत बनकर बरस रही है। मौसम विभाग ने सोमवार को बहुत भारी वर्षा का 'ऑरेंज अलर्ट' भी जारी किया है। उत्तराखंड के साथ साथ मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भी सोमवार को भारी बारिश की आशंक जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दक्षिण भारत में भी होगी झमाझम

केरल में लगातार हो रही बारिश के कारण कई शहरों और ऊंचाई वाले इलाकों में बाढ़ आ गई है। यहां आज भी भारी बारिश का अनुमान है। इसके इलावा तटीय कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और रायलसीमा में भी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट