सड़क हादसा सोर्स-सोशल मीडिया
देश

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Road Accident: आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक हो गई है। ये हादसा तब हुआ जब इलेक्ट्रिक वाहन हाइवे पर जा रही थी। अचानक से डिवाइडर से टकराने से कार में आग लग गई।

आशीष शुक्ला

Highlights

इलेक्ट्रिक कार में आग लगने से चार की मौत

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा बाईपास की है घटना

कार में आग लगने के कारणों का पता लगा रही पुलिस

4 killed In Road Accident: सोमवार शाम आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सड़क पर चलती हुई इलेक्ट्रिक कार अचानक से बाईपास पर एक रेलिंग से टकरा गई। टकराने के बाद कार आग की चपेट में आ गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की जलकर मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

अचानक से हुआ हादसा

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा शाम करीब 6 बजे के आसपास हुई। कार में सवार लोग गुंटूर जिले के नंबुरु गांव में आयोजित एक समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान विजयवाड़ा वेस्ट बाईपास पर उनकी कार सड़क किनारे लगी डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद इलेक्ट्रिक कार में आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।

आग इतनी तेजी से फैली कि कार में सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ। सड़क से गुजर रहे लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दमकल विभाग सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मृतकों में मां-बेटे और एक बच्चा शामिल

इस सड़क हादसे में मृतकों की पहचान विजयवाड़ा के पास नुन्ना निवासी कोमारेड्डी रामदेव (39), उनकी मां कोमारेड्डी अरुणा (65), टिगुरु विजया (30) और एक बच्चे के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही घर के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे। इस हादसे की वजह से परिवार में शोक की लहर है।

कार में आग लगने की जांच जारी

चलती इलेक्ट्रिक कार अचानक से अनियंत्रित हुई और डिवाइडर से जा टकराई। टकराने के बाद आग लग गई और कार में मौजूद लोग बाहर नहीं निकल पाए। इस हादसे को लेकर पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। आग लगने के कारणों को लेकर पुलिस जांच कर रही है। जांच के प्रमुख बिंदु खराब बैट्री या फिर मौसम की खराबी सभी पहलुओं को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

Identify Fake News: सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की पहचान कैसे करें? जानें 10 आसान तरीके...

INDIA Bloc Protest: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट मार्च, CEC के खिलाफ याचिका दायर; आज दिन भर क्या-क्या हुआ?

गाजियाबाद के शहीद नगर में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरा मकान का लेंटर; कई लोग मलबे में दबे

सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी बनाम चुनाव आयोग, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल; 11 नेता बने पक्षकार

एकतरफा प्यार कब तक चलता? आनंद दुबे ने बताया उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ने का कारण