केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव (सौजन्य सोशल मीडिया) 
देश

'वोट चोरी' के आरोप पर भूपेंद्र यादव का पलटवार, 'राहुल गांधी ने तैयारी करके बहुत बड़ा झूठ बोला...'

Bhupendra Yadav hits back at Rahul Gandhi: राहुल गांधी के 'वोट चोरी' वाले बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने जमकर निशाना साधा है। उनका कहना है कि राहुल तैयारी करके भी बहुत बड़ा झूठ बोला है।

पूजा सिंह

Union Minister Bhupendra Yadav: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर 'वोट चोरी' का आरोप लगाया था। उनके इस बयान के बाद बीजेपी लगातार राहुल गांधी को आड़े हाथ ले रही है। इस मामले में अब केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने  आरोपों पर सवाल उठाए। उन्होंने राहुल गांधी पर संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ गलत भाषा का उपयोग करने और झूठी जानकारी फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तैयारी करके भी बहुत बड़ा झूठ बोला है।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, 'बहुत दिनों से हमारे देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक 'एटम बम' छोड़ने की बात कर रहे थे। मुझे कल किसी मित्र ने कहा कि ये तो जिस पेड़ पर बैठे थे, उसी को कुल्हाड़ी से काटने का काम कर रहे थे। अगर सच कहूं तो कांग्रेस के 'युवराज' और नेता प्रतिपक्ष की भाषा का जो अहंकार था, वो चुनाव आयोग के कर्मचारियों के लिए था। राहुल गांधी का बयान 'जब हम सत्ता में आएंगे, तो चुनाव आयोग के अधिकारियों को, चाहे वे बड़े हों या छोटे, परिणाम भुगतने होंगे।' क्या देश की संवैधानिक संस्थाओं के कर्मचारियों के लिए ऐसी भाषा नेता प्रतिपक्ष को शोभा देती है?'

 'राहुल देश की सेना के गौरव पर सवाल उठाते हैं'

भूपेंद्र यादव ने कहा, 'अपनी राजनीति के लिए कांग्रेस पार्टी झूठे दावे गढ़कर भारत की संवैधानिक संस्थाओं को नीचा दिखाने की कोशिश कर रही है, लेकिन हमारा भारतीय संविधान मजबूत है और भारत की जनता ने बार-बार उनके झूठे दावों को नकारा है। देश की सेना के गौरव पर सवाल उठाने वाले भी राहुल गांधी ही हैं। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर कांग्रेस के नेता सुप्रीम कोर्ट को ऊंचा-नीचा बोलने से नहीं चूकते। इस देश में आर्मी, चुनाव आयोग, संसद ये सब ऐसी संस्थाएं हैं, जो स्वायत्त और स्वाधीन होकर काम करती हैं। हम सब इसके द्वारा पूरी तरह नियंत्रित है। इसलिए कोई स्वतंत्र निकाय जब किसी भी राजनीतिक प्रोसेस को फॉलो करती है, तो उसे हम सभी को मानना चाहिए, क्योंकि इन सभी संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा देश के संविधान ने दिया है।'

राहुल गांधी पर लगाया झूठ बोलने का आरोप

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने राहुल गांधी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तैयारी करके बहुत बड़ा झूठ बोला। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में 1 करोड़ वोट बढ़े। भारतीय चुनाव आयोग की वेबसाइट पर है कि 2024 में महाराष्ट्र विधानसभा में 9,71,41,289 वोटर थे और लोकसभा के समय 9,30,61,760 वोटर थे। लोकसभा और विधानसभा के बीच 40 लाख वोट बढ़े, जबकि राहुल गांधी 1 करोड़ बता रहे हैं। तो 60 प्रतिशत का मार्जिन हुआ। क्या आगे से वो कुछ भी बोलेंगे, तो क्या उसे 60 प्रतिशत माइनस करके समझा जाए?"

भूपेंद्र यादव ने साधा विपक्ष पर निशाना

भूपेंद्र यादव ने कहा, 'राहुल गांधी महाराष्ट्र का मुद्दा उठा रहे हैं, लेकिन असल में उनकी पार्टी ने ज्यादातर सीटें वहीं जीतीं, जहां वोट बढ़े थे। चुनाव आयोग की वोट जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया एक स्वतंत्र प्रक्रिया है। इसका मतलब है कि वोटों को 'आर्टिफिशियल रूप से बढ़ाए जाने' का उनका सिद्धांत ध्वस्त हो जाता है, क्योंकि जिन सीटों पर वोट बढ़े, उन्हीं पर उनकी पार्टी जीती। वास्तव में देखने वाली बात यह है कि चुनाव हारने के बाद विपक्ष किस तरह की रणनीति अपना रहा है।'

(एजेंसी इनपुट के साथ)

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला