-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Why Is There A Question Mark On The Indianness Of Congress Leader Rahul Gandhi
संपादकीय: जज ने दी हिदायत, राहुल की भारतीयता पर प्रश्नचिन्ह क्यों
- Written By: दीपिका पाल
Bharat Jodo Yatra: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने टिप्पणी की थी कि भारत और चीन के बीच हुए युद्ध में चीन ने भारत की 2000 वर्ग किलोमीटर जमीन हड़प ली। मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है।

राहुल की भारतीयता पर प्रश्नचिन्ह क्यों (डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने टिप्पणी की थी कि भारत और चीन के बीच हुए युद्ध में चीन ने भारत की 2000 वर्ग किलोमीटर जमीन हड़प ली। उन्होंने गलवान घाटी की हिंसक झड़प में चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय जवानों की पिटाई करने की बात भी कही थी। जाहिर है, राहुल ने सुनी-सुनाई बातों के आधार पर ऐसा कहा था। उनके बयान पर आपत्ति जतानेवाली मानहानि याचिका सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई थी। इस पर जज ने राहुल को हिदायत दी कि यदि आप सच्चे भारतीय हैं तो आप इस तरह की बातें नहीं करेंगे। आपके पास इन बातों का सबूत क्या है? आपको जो भी बोलना है संसद में बोला करें, सार्वजनिक रूप से ऐसी बातें न करें। कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताई है।
इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कहा कि न्यायाधीश की टिप्पणी असाधारण और अवांछित है जो राजनीतिक दलों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर सवाल उठाती है। राजनीतिक दलों, खास तौर पर विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी है कि वह राष्ट्रीय हित के मुद्दे पर टिप्पणी करें। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जज की टिप्पणी को अनुचित बताया। प्रियंका गांधी ने कहा कि ऐसी टिप्पणी करना न्यायपालिका के दायरे में नहीं आता। सरकार से सवाल पूछना विपक्ष के नेता का कर्तव्य है। मेरा भाई सेना के प्रति सम्मान रखता है और उसके खिलाफ कभी भी नहीं बोल सकता। जहां तक चीन द्वारा भारत की जमीन हड़पने की बात है, डा। राममनोहर लोहिया ने भी यह मुद्दा संसद में उठाया था कि चीन ने भारत की 22,000 वर्ग मील जमीन पर कब्जा किया है। हमारा तीर्थ कैलाश मानसरोवर भी उसके कब्जे में है।
सम्बंधित ख़बरें
‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
गो-हत्या पर पूर्ण रोक के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, HC के आदेश को बताया कानून से परे
US Birthright: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप का फैसला पलटा, अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को राहत
मुद्दा यह है कि राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान यह बात क्यों कही? उनकी आमतौर पर शिकायत यह रही है कि उन्हें लोकसभा में बोलने नहीं दिया जाता। जहां तक गलवान घाटी में हुई झड़प का मामला है, दोनों पक्षों में कांटेदार तार लगे डंडों से लड़ाई हुई जिसमें चीन के लगभग 100 सैनिक हताहत हुए थे। यह बहस का मुद्दा बन गया है कि क्या अदालत को अपनी संस्थागत सीमा से परे जाकर किसी की भारतीयता व देशभक्ति पर सवाल करना चाहिए अथवा विपक्ष के नेता की जिम्मेदारियों व राजनीतिक दल की प्राथमिकताओं पर निर्णय लेना चाहिए? इस तरह की टिप्पणी क्यों की जानी चाहिए कि कौन सच्चा भारतीय है या नहीं है? यदि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा की बजाय संसद में भी यह बात कहते तो उनका बयान मीडिया के जरिए जनता तक जरूर जाता।
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
अब तो जो सरकार की नीतियों का समर्थन न करे, उसे भी सरकार विरोधी की बजाय भारत विरोधी या राष्ट्रविरोधी कह दिया जाता है। क्या यह रवैया उचित है। अभिव्यक्ति का अधिकार संविधान में दिया गया है। राहुल से असहमत हुआ जा सकता है लेकिन उनके सच्चे भारतीय होने पर सवाल उठाना क्या न्यायपालिका के अधिकार क्षेत्र में आता है? मूलाधिकारों पर बंदिश लगाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा की दुहाई दी जाने लगी है। लोकतंत्र में विचार भिन्नता व बहस का स्थान है।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Why is there a question mark on the indianness of congress leader rahul gandhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Amarnath Yatra: बारिश के बाद फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, भारी सुरक्षा इंतजाम के बीच 4822 श्रद्धालु रवाना VIDEO
Jul 03, 2026 | 09:16 AMठाणे में भारी बारिश का कहर: गड्ढे में डूबने से किशोर और करंट लगने से किशोरी की मौत; शनिवार को रेड अलर्ट
Jul 03, 2026 | 09:08 AMWelcome To The Jungle: अक्षय की वेलकम टू द जंगल की होगी अल्फा से सीधी टक्कर, क्या होगा BO कलेक्शन पर सीधा असर
Jul 03, 2026 | 09:05 AMइंदौर को नए रेलवे स्टेशन के लिए करना होगा इंतजार, सिंहस्थ-2028 के बाद शुरू होगा बड़ा काम
Jul 03, 2026 | 09:00 AMइंजरी टाइम का हाईवोल्टेज ड्रामा, क्रोएशिया को हराकर अंतिम 16 में पहुंचा पुर्तगाल, रोनाल्डो ने किया कमाल
Jul 03, 2026 | 08:57 AMमौत को मात! वेनेजुएला में 2200 मौतों के बीच 8 दिन बाद मलबे से जिंदा निकला शख्स; जानें कैसे हुआ ये ‘चमत्कार’
Jul 03, 2026 | 08:51 AMपहली ही बारिश में धंसा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे! NHAI ने प्रोजेक्ट मैनेजर समेत कई अफसरों को किया सस्पेंड
Jul 03, 2026 | 08:45 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














