पीएम को टीएमसी ने लिखी चिट्ठी 
देश

'पहलगाम हमला रोकने में क्यों हुए नाकाम', PM को TMC ने लिखी चिट्ठी, विशेष सत्र की मांग

टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर पहलगाम हमले पर चर्चा के लिए विशेष सत्र की मांग की है। सांसद ने इसके लिए अन्य विपक्षी दलों से समर्थन मांगा है।

अक्षय साहू

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पहलगाम हमले पर अपनी चिंता जाहिर की है। टीएमसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है,ताकि यह समझा जा सके कि हम इस प्रकार के हमले को रोकने में क्यों नाकाम रहे।

टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की। दस्तीदार ने इसके लिए तमाम विपक्षी दलों से भी समर्थन मांगा है और सरकार से अपील की है कि वह जल्द विशेष सत्र बुलाए और पहलगाम हमले पर चर्चा करे।

बैठक के बाद पीएम को लिखा पत्र

टीएमसी ने मंगलवार को संसदीय दल की संसद के सेंट्रल हॉल में एक बैठक की। इसमें पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा की गई। सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने बैठक के बाद बताया कि, हमने अपने सभी सांसदों के साथ बैठक की और एक पत्र लिखकर पीएम से अनुरोध किया है कि संसद का एक विशेष सत्र बुलाया जाए, जहां हम इस भयावह हमले पर चर्चा कर सकें। यह समझना जरूरी है कि हम इस तरह के हमले को रोकने में क्यों नाकाम रहे।

काकोली घोष दस्तीदार ने इस हमले में खुफिया एजेंसियों की विफलता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसकी जवाबदेही तय करने पर जोर दिया। टीएमसी सांसद ने कहा, पहलगाम आतंकी हमले में खुफिया विफलता की जवाबदेही तय होनी चाहिए। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर हम देश के साथ एकजुटता में खड़े हैं, लेकिन कुछ सवालों के जवाब आवश्यक हैं। टीएमसी ने इस बात पर जोर दिया कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है और इसके लिए संसद में एक व्यापक चर्चा जरूरी है।

अन्य दलों का समर्थन जरूरी

टीएमसी ने इस मुद्दे पर विपक्षी दलों से भी समर्थन मांगा है और सरकार से मांग की है कि वह इस मामले में पारदर्शिता को बनाए रखे। टीएमसी का कहना है कि विशेष सत्र के जरिए न केवल इस हमले के कारणों की गहराई से जांच हो सकेगी, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी रणनीति भी तैयार की जा सकेगी।

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त