तमिलनाडु में वोटों की गिनती शुरू (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

Tamil Nadu Election Result: तमिलनाडु में वोटों की गिनती शुरू, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व चुनाव अधिकारी मौजूद

Tamil Nadu Assembly Election Results 2026: तमिलनाडु में सत्ता की जंग के नतीजे आज! 234 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। क्या स्टालिन वापसी करेंगे या अभिनेता विजय की TVK सबको चौंका देगी?

अक्षय साहू

Tamil Nadu Election Result 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। इस बार राज्य में चौतरफा मुकाबला होने की उम्मीद है। इस बार तमिलनाडु में सत्ताधारी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) का मुकाबला ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) और बीजेपी वाले NDA गठबंधन के साथ-साथ विजय की तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) से भी हैं।

वहीं, अभिनेता-राजनेता सीमान के नेतृत्व वाली नाम तमिलर काची (एनटीके) भी मैदान में है, जिससे राज्य में चुनावी मुकाबला और कड़ा हो गया है। सभी 234 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान 23 अप्रैल को हुआ था, चुनाव आयोग ने पुष्टि की है कि 4.88 करोड़ मतदाताओं ने मतदान किया था।

सरकार बनाने के लिए पार करना होगा 118 का आंकड़ा

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में यहां कुल 234 विधानसभा सीटें हैं। किसी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 118 का जादूई आंकड़ा पार करना होगा। राज्य में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) और कांग्रेस गठबंधन वाली INDIA एलायंस को जीत का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी और AIADMK के गठबंधन वाली NDA भी सरकार बनाने का दावा कर रही है।

तिरुचिरापल्ली में वोटों की गिनती शुरू

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू हो गई है। त्रिची के जमाल मोहम्मद कॉलेज में सबसे पहले पोस्टल बैलेट्स की गिनती शुरू की गई। जानकारी के मुताबिक,  विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी में गिनती शुरू हो गई है। पूरे परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, ताकि मतगणना प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।

तिरुचिरापल्ली की कुल 9 विधानसभा सीटों के लिए आज मतगणना हो रही है। इनमें त्रिची पश्चिम, त्रिची पूर्व, श्रीरंगम, तिरुवेरुम्बुर और मनाप्पराई जैसी प्रमुख सीटों के वोटों की गिनती जमाल मोहम्मद कॉलेज केंद्र पर जारी है। प्रशासन ने मतगणना स्थल को पूरी तरह सुरक्षा घेरे में रखा है और केवल अधिकृत कर्मियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।

पोस्टल बैलेट्स की गिनती को प्राथमिकता

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 1 मई 2026 तक जिले की 9 सीटों पर कुल 25,063 पोस्टल वोट दर्ज किए गए थे। ये पोस्टल वोट मुख्य रूप से 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग मतदाताओं और ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारियों द्वारा डाले गए थे। इसके अलावा, सर्विस वोटरों के पोस्टल बैलेट्स 4 मई की सुबह 8 बजे तक स्वीकार किए गए, जिन्हें भी अब गिनती में शामिल किया जा रहा है।

चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत पोस्टल बैलेट्स की गिनती को प्राथमिकता दी जा रही है, जिसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के वोटों की गिनती शुरू होगी। अधिकारियों का कहना है कि हर चरण को सावधानीपूर्वक और तय नियमों के अनुसार पूरा किया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की त्रुटि या विवाद की संभावना न रहे।

त्रि-स्तरीय सुरक्षा घेरे में मतगणना शुरू

जानकारी के अनुसार, चेन्नई के क्वीन मैरी कॉलेज में भी मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां रोयापुरम, हार्बर, थिरु वी का नगर, आरके नगर और चेपॉक-ट्रिप्लिकेन जैसे पांच निर्वाचन क्षेत्रों के लिए बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम खोल दिया गया है। इन स्ट्रॉन्ग रूम्स को पहले कड़ी सुरक्षा में रखा गया था और अब मतगणना प्रक्रिया के लिए उन्हें अधिकृत अधिकारियों की मौजूदगी में खोला गया है।

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना