-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Tamil Nadu Election Results 2026 Live Stalin Vs Vijay Tvk Kingmaker
विजय का चलेगा जादू या BJP ले उड़ेगी ताज, तमिलनाडु में नतीजों से पहले सरगर्मी तेज, थोड़ी ही देर में आएंगे रुझान
- Written By: अक्षय साहू
Tamil Nadu Election Result: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज घोषित होंगे। इससे पहले राज्य में सरगर्मी तेज हो गई है कि क्या स्टालिन अपनी सत्ता बचाएंगे या राज्य को नया मुख्यमंत्री मिलेगा।

तमिलनाडु में आज आएंगे विधानसभा चुनाव के नतीजे (सोर्स- सोशल मीडिया)
Tamil Nadu Election Result 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज 4 मई को आएंगे। आज आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। राज्य की अलग-अलग पार्टियां और गठबंधन अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। इस बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस बार तमिलनाडु की सत्ता की चाबी किसे मिलेगी?
इस बार तमिलनाडु में सत्ताधारी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) का सामना ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) और भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन वाली मुख्य विपक्षी पार्टी के साथ अभिनेता से राजनेता बने विजय की तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) से भी है। इस त्रिशंकु जंग ने राज्य की राजनीति को और भी दिलचस्प बना दिया है।
विजय के अलावा और अभिनेता मैदान में
विजय के अलावा अभिनेता-राजनेता सीमान के नेतृत्व वाली नाम तमिलर काची (एनटीके) भी मैदान में है, जिससे राज्य में चार-तरफा मुकाबला कड़ा हो गया है। सभी 234 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान 23 अप्रैल को हुआ था, और चुनाव आयोग ने पुष्टि की है कि 4.88 करोड़ मतदाताओं ने अपने मत डाले। जिसके नतीजे आज आएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
भीड़ नहीं, हमें ईमानदारी चाहिए… के. अन्नामलाई ने बताया विजन, जुलाई में नई सियासी पारी का करेंगे ऐलान
सोशल मीडिया पोस्ट पर फंसे एमके स्टालिन, विजय के मंत्री ने भेजा 1 करोड़ का लीगल नोटिस, तमिलनाडु में नया विवाद
BJP के साथ खड़े थे… DMK की धमकी पर कांग्रेस का पलटवार, बोले- हमेशा धर्मनिरपेक्ष नहीं रहे वे
मुस्लिम आरक्षण पर तमिलनाडु में महासंग्राम, IUML की 5% कोटे पर भड़की BJP; बोली- पिछड़े हिंदुओं का हक मारा जाएगा
स्टालिन की होगी अग्निपरीक्षा
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के लिए यह चुनाव इस बात की परीक्षा है कि क्या डीएमके का कल्याणकारी शासन मॉडल, सामाजिक न्याय का मुद्दा और गठबंधन प्रबंधन सत्ता-विरोधी लहर का सामना कर पाएगा। DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन ने आत्मविश्वास जताया है और तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष के. सेल्वापेरुन्थागई का दावा है कि गठबंधन 200 सीटों का आंकड़ा पार कर सकता है।
एडप्पाडी के. पलानीस्वामी के नेतृत्व वाली AIADMK ने भाजपा, पीएमके और एएमएमके के साथ गठबंधन करके डीएमके विरोधी वोटों को एकजुट करने का प्रयास किया है। हालांकि, गठबंधन में भाजपा की मौजूदगी ने मुकाबले को और भी तीखा बना दिया है, खासकर ऐसे राज्य में जहां द्रविड़ राजनीति पारंपरिक रूप से भाजपा के राष्ट्रीय दृष्टिकोण का विरोध करती रही है।
तेजी से उभरी विजय की TVK
इस बार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे अप्रत्याशित कारक विजय की टीवीके पार्टी है। अपने गठन के बाद से टीवीके राज्य में सबसे तेजी से उभरने वाली पार्टी बन गई है और जानकारों का मानना है कि हो सकता इस चुनाव में विजय की टीवीके किंगमेकर बनकर सामने आ सकती है।
एक अनुमान के अनुसार टीवीके को आश्चर्यजनक रूप से अधिक सीटें मिल सकती हैं, जबकि अधिकांश पोल डीएमके को आगे बता रहे हैं। विजय ने अपनी पार्टी को डीएमके के राजनीतिक और भाजपा के वैचारिक विरोधी के रूप में पेश किया है, जिससे वे खंडित जनादेश की स्थिति में किंगमेकर बन सकते हैं।
यह भी पढ़ें- विजय का चलेगा जादू या BJP ले उड़ेगी ताज, तमिलनाडु में नतीजों से पहले सरगर्मी तेज, थोड़ी ही देर में आएंगे रुझान
DMK की जीत से स्टालिन को मजबूती
DMK की स्पष्ट जीत स्टालिन के नेतृत्व को मजबूत करेगी और सत्ताधारी गठबंधन के प्रभुत्व को और पुख्ता करेगी। AIADMK के नेतृत्व में सत्ता में वापसी से पलानीस्वामी का रुतबा फिर से बढ़ेगा और उनकी गठबंधन रणनीति को वैधता मिलेगी। सत्ता में न होने पर भी टीवीके का दमदार प्रदर्शन 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले राज्य की राजनीतिक संरचना को नया रूप दे सकता है।
Tamil nadu election results 2026 live stalin vs vijay tvk kingmaker
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नीट परीक्षा के लिए रेलवे की खास पहल, नांदेड़ मंडल ने इन 6 पैसेंजर ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त जनरल कोच
Jun 20, 2026 | 04:11 PMAgra Job Fraud: आगरा में सरकारी नौकरी के नाम पर 70 लाख की ठगी, भाजपा विधायक के भतीजे समेत पांच लोग बने शिकार
Jun 20, 2026 | 04:07 PMअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: देश के 9.4 लाख लोगों पर बड़ा सर्वे, योग कोई शौक नहीं बल्कि आज की बड़ी जरूरत
Jun 20, 2026 | 04:05 PMनागपुर में 1.25 लाख रुपये की चेन स्नैचिंग का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; 3.55 लाख का माल जब्त
Jun 20, 2026 | 04:01 PMभरत तिवारी एनकाउंटर केस की होगी न्यायिक जांच, पुलिस पर उठ रहे सवालों के बीच CM सम्राट चौधरी का ऐलान
Jun 20, 2026 | 03:59 PMनासिक में NEET Re-Exam को लेकर हाई अलर्ट जारी, केंद्रों पर जैमर और CCTV से होगी निगरानी, इतने हजार छात्र होंगे
Jun 20, 2026 | 03:59 PMपवनराजे हत्याकांड पर कोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली में हलचल, अमित शाह के दखल से सफल होगा ऑपरेशन टाइगर?
Jun 20, 2026 | 03:57 PMवीडियो गैलरी

तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM














