

Tamil Nadu Assembly Election Result 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज थोड़ा देर में आने शुरू हो जाएंगे। इससे पहले तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (BJP) चीफ नैनार नागेंद्रन नतीजों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। नागेंद्रन ने उन अटकलों को खारिज कर दिया है कि, तमिलनाडु में अगर बंटवारा होता है तो BJP की लीडरशिप वाली NDA एक्टर-पॉलिटिशियन विजय से सपोर्ट मांग सकती है।
नैनार नागेंद्रन ने कहा कि ऐसा होने की उम्मीद बहुत कम है, क्योंकि जनता का उन्हें पूरा सपोर्ट है और BJP अपने सहयोगियों के साथ मिलकर आसानी से बहुमत हासिल कर लेगी। कन्याकुमारी में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने आगे कहा कि उन्हें ओपिनियन और एग्जिट पोल पर बहुत कम भरोसा है, और कहा कि जनता का असली फैसला तो काउंटिंग वाले दिन ही पता चलेगा।
तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष ने हाल के सर्वे पर सवाल उठाए और सत्ताधारी गठबंधन के पक्ष में होने का आरोप लगाया। नैनार नागेंद्रन ने कहा कि मुझे उन पर भरोसा होगा, यदि ओपिनियन पोल सही हैं। कई जगहों पर बहुत ओपिनियन-मॉन्गरिंग हो रही है। यह DMK गठबंधन की ओर से है। हमें अभी इस बारे में बात करने की कोई जरूरत नहीं है। 4 मई को लोगों का असली ओपिनियन पता चलेगा।
उन्होंने कहा कि, जनता मौजूदा सरकार के बारे में क्या सोचती है, उनके 5 सालों के काम को किस तरह से देखती है यह सब मतगणना खत्म होने के बाद ही पता चलेगा। नैनार नागेंद्र ने जोर देकर कहा कि 23 अप्रैल के असेंबली चुनाव के बाद जारी एग्जिट पोल जमीनी हकीकत नहीं दिखाते।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 23 अप्रैल को पूरे राज्य में वोटिंग हुई थी, और नतीजे आज आने वाले हैं। इससे पहले 29 अप्रैल को जारी एग्जिट पोल में ज्यादातर सत्ताधारी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) की जीत की ओर इशारा कर रहे थे, हालांकि कुछ एग्जिट पोल में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIDMK) के नेतृत्व वाले गठबंधन को बढ़त का इशारा किया गया था, जिसका BJP हिस्सा है।
नैनार नागेंद्रन ने भरोसा जताया कि BJP पिछले चुनाव से अपनी गिनती में सुधार करेगी, जहां उसे सिर्फ चार सीटें मिली थीं। उन्होंने यह भी दावा किया कि समाज के अलग-अलग तबकों में मौजूदा सरकार से नाराजगी फैली हुई है।
मीडिया से बात करते हुए NDA का जरूरत पड़ने पर विजय से समर्थन लेने को लेकर नैनार नागेंद्रन ने कहा कि इस चीज की संभावनाएं बहुत कम है। उन्होंने कहा कि, विजय के बहुमत हासिल करने की संभावनाएं निश्चित रूप से बहुत कम है और इस बारे में कोई बात नहीं हो रही है।