प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा करतीं सुनेत्रा पवार, जय, पार्थ पवार, सुनील तटकरे, प्रफुल पटेल (सोर्स: एक्स@SunetraA_Pawar) 
देश

PM Modi और अमित शाह से मिलीं सुनेत्रा पवार, महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज, जानें क्या हुई बात?

Sunetra Pawar Family Delhi Visit: महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। साथ में पार्थ और जय पवार भी मौजूद रहे।

आकाश मसने

Sunetra Pawar Meet PM Modi And Amit Shah : महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर दिल्ली की हलचल ने सरगर्मियां तेज कर दी हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार ने आज देश की राजधानी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात को महाराष्ट्र के आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

महाराष्ट्र के उपमुख्मंत्री पद की शपथ लेने के बाद सुनेत्रा पवार की पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से पहली मुलाकात था। इस मुलाकात में सुनेत्रा पवार अकेले नहीं थीं, उनके साथ उनके दोनों बेटे, पार्थ पवार और जय पवार भी मौजूद थे। इसके अलावा, एनसीपी के कद्दावर नेता और राज्यसभा सांसद प्रफुल्ल पटेल और प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे भी इस दौरान मौजूद रहे।

अमित शाह का भावुक ट्वीट

मुलाकात के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इस बैठक की तस्वीरें साझा कीं। शाह ने अपने संदेश में महाराष्ट्र के विकास और भविष्य की योजनाओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार जी और उनके परिवार से मिलकर खुशी हुई। जनता की भलाई और राज्य के विकास के विजन को पूरा करना हम सबकी मिली-जुली जिम्मेदारी है। इस लक्ष्य को पाने में आपका दृढ़ संकल्प और इरादा बहुत कीमती होगा।

क्यों खास है यह मुलाकात?

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यह मुलाकात केवल एक शिष्टाचार भेंट नहीं है। महाराष्ट्र में महायुति (BJP, NCP-अजित पवार गुट, और शिवसेना-शिंदे गुट) के बीच समन्वय और भविष्य की चुनावी रणनीतियों को लेकर भी इस बैठक में गुप्त मंत्रणा हुई है। सुनेत्रा पवार का दिल्ली में इस तरह सक्रिय होना यह दर्शाता है कि केंद्र सरकार में एनसीपी (अजित पवार गुट) की पकड़ और भूमिका और भी मजबूत होने वाली है।

विशेषज्ञों का मानना है कि पार्थ और जय पवार की मौजूदगी यह संकेत देती है कि पवार परिवार अजित पवार की विरासत को केंद्र के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ाना चाहते हैं। महाराष्ट्र के विकास कार्यों और लंबित परियोजनाओं को गति देने के लिए भी इस बैठक को अहम माना जा रहा है।

India Bloc March Live: चुनाव आयोग के खिलाफ मैदान में विपक्ष, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अडिग

मुंबई एयरपोर्ट T-1 बंद करने के प्रस्ताव पर विवाद, क्या नवी मुंबई शिफ्ट होंगी उड़ानें? आज की बैठक में फैसला

India By Election 2026 LIVE: कानून तोड़ने के कारण हुमायूं कबीर को हिरासत में ले लिया गया: पश्चिम बंगाल पुलिस

महायुति में तनातनी के बीच पीएम मोदी और अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे, दिल्ली में 1 घंटे तक क्या हुई बात?

INDIA गठबंधन का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की हो रही मांग