अस्पताल में भर्ती सोनिया गांधी को कल मिल जाएगी छुट्टी, जानिए क्यों हुई थी एडमिट  
देश

Sonia Gandhi: अस्पताल में भर्ती सोनिया गांधी को कल मिल जाएगी छुट्टी, जानिए क्यों हुई थी एडमिट

Sonia Gandhi Admitted to Hospital: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेट संबंधी बीमारी के कारण दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया। शुक्रवार सुबह उन्हें छुट्टी मिल जाएगी।

अनिल सिंह

Sir Gangaram Hospital: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को गुरुवार की सुबह नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पेट संबंधी बीमारी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अचानक पेट दर्द की शिकायत पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन कोई बड़ी चिंता की बात नहीं है। वह डॉक्टरों की देखरेख में सुरक्षित हैं और उन्हें जल्दी अस्पताल से छुट्टी मिलेगी। इस बात की जानकारी मिली है।

जनसत्ता ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि सर गंगा राम अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर अजय स्वरूप के अनुसार उन्हें आज पेट संबंधी किसी समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी हालत स्थिर है और जल्दी उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा, डॉ अजय स्वरूप ने बताया कि वह गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में हैं।

बीते 5 सालों में सोनिया गांधी की बीमारी की खबरें कई बार सामने आई है। कोरोना के समय वह दो बार कोविड से संक्रमित हुई थी। जिसकी वजह से उन्हें कई शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ा। सोनिया गांधी की उम्र 78 साल हो गई है। ऐसे में उन्हें स्वास्थ्य संबंधी चेकअप के लिए भी चिकित्सकों की परामर्श लेनी पड़ती है। लेकिन सर गंगाराम हॉस्पिटल के चिकित्सकों के मुताबिक वह इस समय पूरी तरह से स्वस्थ हैं और घबराने की कोई बात नहीं है।

सोनिया गांधी ने अपने पति राजीव गांधी की हत्या के बाद राजनीति में प्रवेश किया। वो 1997 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुईं और जल्द ही पार्टी की अध्यक्ष बन गईं। सोनिया गांधी ने अपने राजनीतिक करियर में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। उन्होंने 1999 में रायबरेली से लोकसभा के लिए चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद, उन्होंने 2004 में यूपीए की अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी