भाजपा के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला  (सोर्स- सोशल मीडिया)
देश

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

Shehzad Poonawalla Rahul Gandhi: शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वे पाकिस्तान या इटली के प्रधानमंत्री बन सकते हैं। उन्होंने 2029 में नरेंद्र मोदी की वापसी का दावा भी किया।

अक्षय साहू

Shehzad Poonawalla Said Rahul Gandhi Can Become PM of Pakistan: राजनीतिक विश्लेषक और भाजपा के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वे 'पाकिस्तान' या उन देशों में से किसी भी देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं, जहां वे 'छुट्टियां' मनाने जाते हैं। पूनावाला इन दिनों अमेजन प्राइम रियलिटी शो राइज एंड फॉल के सीजन 2 में शामिल होने को लेकर चर्चा में हैं। 

पूनावाला ने मीडिया से बातचीत में कहा, राहुल गांधी प्रधानमंत्री बन सकते हैं, लेकिन शायद पाकिस्तान के। अगर वे चाहें तो इटली के या उस देश के जहां वे अक्सर जाते हैं जैसे बैंकॉक। अगर वे वहां की नागरिकता ले लें तो वे उस देश के प्रधानमंत्री बन सकते हैं, क्योंकि वे वैसे भी अपना ज्‍यादातर समय विदेश में ही बिताते हैं। भारत में तो वे अपनी छुट्टियों के बीच बस थोड़े समय के लिए ही आते हैं।

2029 में फिर चुनाकर आएंगे PM मोदी

उन्होंने कहा, राहुल गांधी निश्चित रूप से उन देशों के प्रधानमंत्री बन सकते हैं, लेकिन भारत में 2029 में नरेंद्र मोदी और भी बड़े बहुमत के साथ दोबारा प्रधानमंत्री चुने जाएंगे। 2034 में भी यदि वह चुनाव लड़ने का फैसला करते हैं, तो फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। वहीं, 2027 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2017 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिले जनादेश से भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेंगे।

उन्होंने उम्मीद जताई कि भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में पार्टी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और यहां तक कि पंजाब में भी सरकार बनाएगी और 2029 के लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करेगी। भाजपा के पूर्व नेता ने कहा, पीएम मोदी चौथी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। जो लोग इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं, वे रोते रह सकते हैं।

प्राइवेट सेक्टर में लौटने की योजना

शहजाद पूनावाला ने भाजपा से इस्तीफा देने के अपने फैसले पर भी बात की। उन्होंने कहा कि  उनका हमेशा से यही इरादा था कि 2024 के चुनावों के बाद वे प्राइवेट सेक्टर में लौट जाएंगे, लेकिन चुनावों के बाद बनी राजनीतिक स्थिति के कारण उन्होंने कुछ और समय तक भाजपा के साथ काम जारी रखने का फैसला किया।

उन्‍होंने कहा, 2024 के चुनावों के बाद मैंने प्राइवेट सेक्टर में जाने के बारे में सोचा था। इसकी वजह यह थी कि जब मैं 2021 में राजनीति में आया और भाजपा का राष्ट्रीय प्रवक्ता बना, तो उससे पहले मैं मीडिया में था। उससे पहले, मुझे रेगुलर सैलरी मिलती थी।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें