वायरल वीडियो से लिए गए हिस्से (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

सेना जैसी वर्दी-कंधे पर पीला बैज और हाथ में डंडा...राजभर ने खड़ी कर दी 'बवाली RSS' फौज, देखें- VIDEO

Om Prakash Rajbhar: एनडीए की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने 'आरएसएस' के नाम से एक नया संगठन खड़ा कर दिया है। सोमवार को उन्हें वर्दी भी वितरित की गई। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

अभिषेक सिंह

Suheldev Rashtriya Sena: एनडीए की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने 'आरएसएस' के नाम से एक नया संगठन खड़ा कर दिया है। सोमवार को आजमगढ़ में संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को वर्दी भी वितरित की गई है। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना (RSS) का वीडियो सामने आने के बाद से कहा जा रहा है कि इसके नाम पर नया सियासी बखेड़ा भी खड़ा हो सकता है। हालांकि अभी तक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ या फिर भारतीय जनता पार्टी के किसी भी नेता की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

अरविंद राजभर ने भी पोस्ट किया वीडियो

कार्यक्रम का एक वीडियो फेसबुक पर पोस्ट करते हुए सुभासपा महासचिव अरविंद राजभर ने कैप्शन में लिखा कि जनपद आजमगढ़ आज अतरौलिया स्थित डाक बंगले पर राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना के कमांडरों को नई वर्दी वितरित की गई। यह कार्यक्रम सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे पूर्वांचल के सभी जिलों में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने हेतु जिला कमांडर, विधानसभा कमांडर, ब्लॉक कमांडर एवं ग्राम स्तर पर सैनिकों का गठन तेजी से किया जा रहा है। यह व्यापक अभियान संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

लोगों से की RSS से जुड़ने की अपील

कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि पार्टी की नीतियों, विचारों और संगठन विस्तार को गांव-गांव तक पहुंचाकर राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना को और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाएंगे। इसके कुछ ही घंटो बाद फेसबुक पर ही एक फोटो पोस्ट करते हुए सभी लोगों से संगठन से जुड़ने की अपील भी की गई।

पोस्ट में लिखा कि महाराजा सुहेलदेव राजभर जी के आदर्शों, स्वाभिमान, समाजिक न्याय और राष्ट्रहित के संकल्प को मजबूत करने के लिए “राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना” पूरे जोश और उत्साह के साथ कार्य कर रही है। आज हमारी सबसे बड़ी ताकत आपकी भागीदारी है। हर जागरूक नागरिक: युवा, महिलाएं और बुजुर्ग जो समाज के लिए कुछ करना चाहते हैं, उन्हें राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना से जुड़ने के लिए हार्दिक आमंत्रण है।

सेना में जुड़कर आप समाजसेवा में सक्रिय भूमिका निभाएं। वंचितों की सहायता और अधिकारों के लिए साझेदारी करें। संगठन की ताकत बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दें और महाराजा सुहेलदेव राजभर जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएं। आइए सब मिलकर संगठन को मजबूत बनाएं और अपने समाज की आवाज़ बुलंद करें।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z