गणेश विसर्जन के दौरान इसी ट्रक ने लोगों को रौंदा, फोटो- सोशल मीडिया 
देश

गणेश विसर्जन करने नाचते गाते जा रहे थे लोग, अचानक मौत ने किया तांडव, ट्रक ने आठ को रौंदा

Karnataka के हासन जिले के मोसाले होसाहल्ली गांव में शुक्रवार रात एक दुखद हादसा हुआ। गणेश विसर्जन के जुलूस के दौरान एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर भीड़ में घुस गया। इसमें 8 लोगों की मौत हो गई।

प्रतीक पाण्डेय

Ganpati Visarjan Accident: कर्नाटक के हासन में गणेस विसर्जन करने जा रहे लोगों पर एक ट्रक मौत बनकर टूट पड़ा। नाचते गाते विसर्जन को जा रहे लोगों पर ट्रक ने चढ़ाई कर दी। हादसे में जहां एक तरफ आठ लोगों की मौत हुई तो वहीं ढेरों लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक एक बाइक सवार को बचाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन इसी दौरान वह संतुलन खो बैठा और ट्रक श्रद्धालुओं की भीड़ में जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रक ड्राइवर को भी चोटें आई हैं और उसे हिरासत में ले लिया गया है। यह हादसा नेशनल हाईवे-373 पर हुआ और शुरुआती जांच में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

मृतकों में कॉलेज के छात्र भी शामिल

हादसे में जान गंवाने वालों में एक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के पांच छात्र भी शामिल हैं। इन छात्रों की मौत की खबर से क्षेत्र में शोक का माहौल है। यह पर्व जहां खुशी का प्रतीक था, वहां अब पूरे गांव में मातम पसर गया है। कई लोग अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।

घायलों का इलाज जारी

घटना में घायल हुए 25 लोगों में से 18 को हासन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (HIMS) में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी सात लोगों का इलाज अलग-अलग निजी अस्पतालों में चल रहा है। डॉक्टरों की टीम लगातार मरीजों की स्थिति पर नजर रखे हुए है और कई घायलों की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक, किया मुआवजे का ऐलान

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से संवेदना प्रकट करते हुए सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना की।

उपमुख्यमंत्री ने भी प्रकट किया दुख

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने इस हादसे को भयावह बताया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी तरह खड़ी है। उन्होंने सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

जांच के आदेश, प्रशासन अलर्ट

घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट पर है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक से पूछताछ जारी है। प्रशासन ने हादसे की गहराई से जांच के आदेश दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर है, और लोगों में इस हादसे को लेकर गहरा आक्रोश है।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

तीन कंपनियों में सेंधमारी की Google Gemini, टेस्ट के दौरान चौकाने वाले दावे

उधमपुर के जंगल में छिपे जैश के 6 आतंकी! खून से सने पैरों के मिले निशान, सुरक्षा बलों ने 2 को किया ढेर

पेंशन, प्यार और पुलिस... 70 साल के दादाजी का यंग महिला दोस्त पर आया दिल! परेशान दादी ने दर्ज कराई FIR

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, हाइड्रोजन ट्रेन से सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात