राहुल गांधी और रेवंत रेड्डी (फोटो-सोशल मीडिया) 
देश

राहुल बोले-मोदी की सिर्फ शो-बाजी, उनमें दम नहीं; रेवंत ने कहा-पीएम कन्वर्टेड...

Rahul Gandhi Accepeted Our Misstek : कांग्रेस सरकार में जातिगत जनगणना न हो पाने का दोष खुद को दिया है। गांधी बोले ये सरकार की गलती नहीं बल्कि मेरी गलती है। साथ सीएम रेड्डी ने पीएम कन्वर्टेड OBC कहा।

Saurabh Pal

Rahu Gandhi on Narendra modi : राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने भागीदारी न्याय सम्मेलन का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस लगभग पूरी लीडरशिप मौजूद थी। इस दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जमकर ट्रोल किया। उन्होंने कहा कि सिर्फ हौव्वा है। उनमें कुछ दम नहीं है।

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में राहुल गांधी द्वारा नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के कॉन्फिडेंस की तारीफ कर रहे हैं।

पीएम मोदी में दम नहीं, लोगों ने सिर पर चढ़ायाः राहुल

दरअसल अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने पार्टी के सदस्यों से पूछा " आप को पता है, रानीति में सबसे बड़ी प्रॉब्लम क्या है।" इस पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि पीएम मोदी, इस पर राहुल ने कहा " नरेंद्र मोदी कोई बड़ी प्रॉब्लम नहीं हैं। मैं उनसे दो तीन बार मिल चुका हूं। पहले तो उनसे मिला नहीं था। इन दिनों दो तीन बार उनसे मिलना हुआ है। उनमें कुछ दम नहीं है। उन्हें लोगों ने सिर पर चढ़ा रखा है।

रेवंत रेड्डी बोले- पीएम मोदी जन्म से ओबीसी नहीं

इससे पहले तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी कन्वर्टेड ओबीसी हैं। वो जन्म से ओबीसी नहीं थे। जब वो मुख्ममंत्री बने तो उन्होंने अपनी जाति को ओबीसी में शामिल कर लिया। इसके बाद वे स्वयं ओबीसी बन गए। रेवंत रेड्डी का भी ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

राहुल गांधी ने कांग्रेस की गलती को बताया अपनी गलती

इस सम्मेलन में राहुल गांधी ने यूपीए सरकार में जातिगत जनगणना न कराने के फैसले को सरकार की गलती मानी। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा, 'मेरे काम में एक कमी रह गई। मुझे OBC वर्ग की जिस तरह से रक्षा करनी थी, मैंने नहीं की। 10-15 साल पहले मुझे OBC के मुद्दे गहराई से नहीं समझ आए थे। अगर मुझे पता होता तो मैं उसी वक्त जातिगत जनगणना करवा देता।' इसके आगे उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की नहीं मेरी गलती थी। मैं अब इसे सुधार रहा हूं। मेरी बहन प्रियंका से पूछ लो आपा लोग, अगर राहुल ने किसी काम का मन बना लिया तो वो उसे छोड़ेगा नहीं।

मिर्जापुर में टला बड़ा हादसा! तीसरी रेल-लाइन के काम के दौरान धंसी मिट्टी, कई ट्रेनें डायवर्ट और कैंसिल

Kolkata Airport: DRI की बड़ी कार्रवाई, बैंकॉक जा रहे 7 यात्री गिरफ्तार; 3.51 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त

हम दोनों की विचारधारा अलग, लेकिन... PM मोदी के लिए क्या लिखीं सोनिया गांधी? किताब में खोले कई सियासी राज

रक्षा प्रतिष्ठानों की बड़ी उपलब्धि: कबाड़ से ₹89.68 करोड़ की कमाई; 16,837 फाइलें हटाई

अब इस योजना से चुनावी समर में जाएगी BJP, चुनावी राज्यों में क्षेत्रवार बनाई जा रही है विशेष रणनीति