देश

कौन हैं प्रियंका गांधी की होने वाली बहू? अवीवा बेग-रेहान वाड्रा के सात साल के रिश्ते पर लग गई मुहर

Aviva Baig Biography: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा अपनी सात साल पुरानी दोस्त अवीवा बेग से सगाई करने जा रहे हैं। अवीवा एक मशहूर फोटोग्राफर और नेशनल लेवल की फुटबॉलर रह चुकी हैं।

प्रतीक पाण्डेय

Who is Aviva Baig: गांधी-नेहरू परिवार में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने एक निजी समारोह में अपनी लंबे समय की दोस्त और पार्टनर अवीवा बेग से सगाई की तैयारी कर ली है। करीब सात साल पुराने इस रिश्ते को अब दोनों परिवारों की आधिकारिक रजामंदी मिल गई है।

कौन हैं अवीवा बेग?

अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली हैं और उनका परिवार वाड्रा परिवार के काफी करीब माना जाता है। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा दिल्ली के प्रतिष्ठित मॉडर्न स्कूल से पूरी की और उसके बाद ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में डिग्री हासिल की। अवीवा केवल एक नामी परिवार से जुड़ने के कारण चर्चा में नहीं हैं, बल्कि उनकी अपनी एक अलग रचनात्मक पहचान है। वे एक पेशेवर फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर हैं, जिनकी कला को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सराहा गया है।

'एटेलियर 11' की को-फाउंडर और कला जगत में पहचान

अवीवा एक सफल उद्यमी भी हैं और 'एटेलियर 11' की को-फाउंडर हैं, जो एक प्रसिद्ध फोटोग्राफी स्टूडियो और प्रोडक्शन हाउस है। यह हाउस देशभर के प्रतिष्ठित ब्रांड्स के लिए विज्ञापन और शॉर्ट फिल्में बनाता है। अवीवा की फोटोग्राफी केवल खूबसूरती तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका फोकस सामाजिक मुद्दों को उजागर करने और अपनी कला के जरिए बदलाव लाने पर रहता है। उनकी कृतियों का प्रदर्शन 'इंडिया आर्ट फेयर' (2023) और 'द इल्यूसरी वर्ल्ड' (2019) जैसी कई सफल प्रदर्शनियों में हो चुका है।

नेशनल फुटबॉलर से प्रकृति प्रेमी तक का सफर

अवीवा की शख्सियत काफी बहुआयामी है। प्रोफेशनल फोटोग्राफर होने के साथ-साथ वे राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। उन्हें प्रकृति से गहरा लगाव है और वे अक्सर कैमरा लेकर जंगलों, पहाड़ों और रेगिस्तानों की यात्रा करती हैं। वे अपनी तस्वीरों के जरिए अनकही कहानियों को कैद करने के लिए जानी जाती हैं।

सात साल का साथ, अब नए रिश्ते की शुरूआत

रेहान और अवीवा का रिश्ता करीब सात साल पुराना है। सूत्रों के मुताबिक, रेहान ने बेहद निजी अंदाज में अवीवा को प्रपोज किया, जिसे उन्होंने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया। जहां रेहान अक्सर अपनी मां प्रियंका गांधी के साथ राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में दिखाई देते हैं, वहीं अवीवा अपनी क्रिएटिव दुनिया में पूरी तरह सक्रिय हैं। अब यह जोड़ी अपने जीवन के एक नए अध्याय की ओर बढ़ चुकी है, जहां राजनीति और कला का एक खूबसूरत संगम देखने को मिल रहा है।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज