प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सौजन्य सोशल मीडिया) 
देश

चुनावी राज्य बिहार से लेकर बंगाल तक... PM मोदी करेंगे 5 प्रदेशों का दौरा, जनता के लिए खोलेंगे खजाना

PM modi: कल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पांच राज्यों के दौरे पर रहेंगे। तीन दिवसीय दौरे के दौरान पीएम मोदी 71,850 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

पूजा सिंह

Prime Minister Narendra Modi: 13 से 15 सितंबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे। तीन दिवसीय दौरे के दौरान पीएम मोदी 71,850 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।  प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी सबसे पहले शनिवार को मिजोरम का दौरा करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह लगभग 10 बजे मिजोरम की राजधानी आइजोल में 9000 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मणिपुर का दौरा करेंगे। दोपहर लगभग 12:30 बजे चुराचांदपुर में 7,300 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और इस दौरान पीएम मोदी यहां उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे।

PM मोदी 14 सितंबर को करेंगे असम का दौरा

दोपहर बाद लगभग 2:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर कि राजधानी इम्फाल में 1200 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और यहां भी वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से प्रधानमंत्री असम का दौरा करेंगे और शाम करीब 5 बजे गुवाहाटी में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती के समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद पीएम मोदी 14 सितंबर रविवार को असम में 18,530 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली प्रमुख बुनियादी ढांचा और औद्योगिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सुबह करीब 11 बजे दरांग में तमाम परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और जनता को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम दोपहर के करीब 1:45 बजे गोलाघाट स्थित असम बायो-एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड के नुमालीगढ़ रिफाइनरी प्लांट का उद्घाटन करेंगे। साथ ही गोलाघाट में पॉलीप्रोपाइलीन प्लांट की आधारशिला भी रखेंगे।

सोमवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे PM मोदी

15 सितंबर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। वे सुबह करीब 9:30 बजे कोलकाता में 16वें संयुक्त कमांडर्स सम्मेलन 2025 का उद्घाटन करेंगे। पश्चिम बंगाल के दौरे के बाद पीएम मोदी बिहार के लिए रवाना होंगे। यहां पीएम दोपहर करीब 2:45 बजे पूर्णिया हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही पूर्णिया में लगभग 36000 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। इस मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे।

PM राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का करेंगे शुभारंभ

इसके अलावा चुनावी राज्य बिहार में राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का शुभारंभ करेंगे। यह बोर्ड मखाना उत्पादन और नई तकनीक के विकास को बढ़ावा देगा। बता दें कि, देश के कुल मखाना उत्पादन में बिहार का योगदान लगभग 90 प्रतिशत है। बता दें कि पूर्णिया प्रमंडल में शामिल पूर्णिया, सुपौल, किशनगंज,कटिहार, सहरसा, किशनगंज और अररिया जिले में मखाना उत्पादन के केंद्र हैं। क्योंकि इन जिलों की जलवायु और उपजाऊ मिट्टी मखाना की उत्कृष्ट गुणवत्ता में योगदान करती है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत