पिता मुलायम सिंह यादव के साथ प्रतीक यादव, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

प्रतीक यादव ही नहीं, इन दिग्गज नेताओं के बेटों की हो चुकी है संदिग्ध मौत; लिस्ट में PM-राष्ट्रपति तक शामिल

Prateek Yadav Died: प्रतीक यादव की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर कई कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, यह कोई पहला हाई प्रोफाइल केस नहीं है, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पर सवाल उठ रहे हैं।

मनोज आर्या

Prateek Yadav Died: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के भाई और पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की अचानक आज सुबह मौत हो गई। मौत का असली कारण अभी भी रहस्यमय बना हुआ है। प्रतीक बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव के पति थे। कुछ समय पहले पति-पत्नी का झगड़ा बाहर आया था। प्रतीक के मौत के बाद उनके करीबी लोगों ने सवाल उठाए हैं और इसे सामान्य नहीं बल्कि संदिग्ध बताया है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि उनके शरीर पर चोट के कुछ निशान भी पाए गए हैं और उनके घर के भीतर से ही उन्हें अस्पताल लाया गया। हालांकि, अधिकारिक तौर पर मौत के कारणों को लेकर कुछ भी नहीं कहा गया है। गौरतलब है कि प्रतीक मुलायम यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे, जिन्हें मुलायम ने अपने बेटे का दर्जा दिया था।

पीएम और राष्ट्रपति के बेटों का नाम

हालांकि, प्रतीक यादव का निधन कोई पहली घटना नहीं है, जब संदिग्ध हालात में उनकी जीवन खत्म हो गई हो। इससे पहले भी देश के कई दिग्गज नेताओं के बेटों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इसमें देश के प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री पद पर रह चुके नेताओं का नाम भी शामिल हैं। आइए कुछ अन्य घटनाओं के बारे में जानते हैं।

एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर का निधन भी संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ था। करीब 6 साल की कानूनी लड़ाई के बाद रोहित ने एनडी तिवारी के बेटे के रूप में अपनी पहचान साबित किया था। डीएनए टेस्ट के बाद 2014 में पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने बेटे के रूप में उन्हें अपनाया था। इसके बाद नारायण दत्त तिवारी ने रोहित की मां उज्जवला से शादी रचाई। साल 2019 में 39 वर्षीय रोहित संदिग्द परिस्थितियों में मृत पाए गए थे। हालांकि, जांच के बाद उनकी पत्नी अपूर्वा शुक्ला का नाम इस मामले में सामने आया था।

बेटे रोहित शेखर के साथ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व सीएम एनडी तिवारी, (सोर्स- सोशल मीडिया)

प्लेन क्रैश में संजय गांधी का निधन

देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे बेटे संजय गांधी की एक प्लेन क्रैश में निधन हो गया था। यह घटना 13 जून 1980 को हुआ था, जब नई दिल्ली के सफदरगंज हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद उनकी विमान अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई थी। इस हादसे में संजय गांधी और उनकी विमान उड़ा रहे कैप्टन सुभाष कश्यप की मौत हो गई थी। हालांकि, इस घटना को लेकर भी कई तरह के दावे किए जा रहे थे।

देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी छोटे बेटे संजय गांधी के साथ (सोर्स- सोशल मीडिया)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बेटे की मौत

देश की मौजूदा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बेटे लक्ष्मण मुर्मू का 25 वर्ष के उम्र में रहस्यमय परिस्थितियों में निधन हो गया था। यह घटना साल 2009 की है। जब उन्हें उनके बेड पर अचेत अवस्था में पाया गया था। द्रौपदी लगातार समाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहीं। इसके बाद उनके छोटे बेटे और फिर पति श्यामचरण का भी निधन हो गया था।

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, (इनसेट में बेटे लक्ष्मण का फोटो)

संदिग्ध परिस्थितियों में कांग्रेस नेता के बेटे की मौत

इस लिस्ट में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव और बिहार में विधायक दल के नेता शकील अहमद खान का नाम भी शामिल है। शकील अहमद के 18 साल के बेटे अयान जाहिद खान का शव 3 फरवरी 2025 को पटना स्थित उनके सरकारी आवास पर फंदे से लटका मिला। अयान 12वीं के छात्र थे और उन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या की। अयान ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी वजह साफ नहीं हो सकी।

बेटे अयान जाहिद खान के साथ कांग्रेस नेता शकील अहमद खान, (सोर्स- सोशल मीडिया)

प्रतीक यादव का आज अंतिम संस्कार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि सुबह करीब 6:45 बजे सूचना मिली। स्वास्थ्य की सूचना पहले थी लेकिन ये आशंका नहीं थी कि इस प्रकार की घटना हो जाएगी। मेदांता में भर्ती थे, सलाह लेकर डिस्चार्ज भी हुए थे। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रतीक के आवास पर तमाम लोग पहुंच रहे हैं।

शरीयत मानने वाले अल्लाह के सिवा किसी की इबादत नहीं कर सकते... लाल किले से वंदे मातरम गायन पर अबू आजमी का बयान

हम बहुत शर्मिंदा हैं...अस्थि विसर्जन में भी नहीं पहुंची बेटियां, 10 साल के बिछड़े भाई ने निभाई रस्म

आय से अधिक संपत्ति केस में घिरे राहुल गांधी, इलाहाबाद HC के फैसले के खिलाफ पहुंचे सुप्रीम कोर्ट; 17 को फैसला!

कौन थे पिंगली वेंकैया? जानें भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के असली डिजाइनर की अनसुनी दास्तान

शहीद राजगुरु की अमर गाथा: पुणे के खेड़ से लाहौर जेल तक, जानिए भगत सिंह और सुखदेव के साथ उनके बलिदान की कहानी