Prateek Yadav Cause of Death: प्रतीक की मौत पर बढ़ा सस्पेंस, जिम पार्टनर ने बताया आखिरी वक्त का सच

Prateek Yadav Head Injury Bedroom Fall: प्रतीक यादव के निधन उनके जिम पार्टनर स्वप्नेश पांडेय ने दावा किया है कि देर रात बेडरूम में गिरने से उनके सिर पर चोट लगी थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।
Prateek Yadav Cause of Death: Suspense Deepens Over Prateek's Death; Gym Partner Reveals the Truth About His Final Moments
प्रतीक यादव के जिम पार्टनर (सोर्स- आईएएनएस)
Updated on

Prateek Yadav Death Reason Claim: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का आज सुबह निधन हो गया। प्रतीक के मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। इस बीच प्रतीक यादव के जिम पार्टनर स्वप्नेश पांडेय ने प्रतीक को लेकर बड़ा दावा किया है। स्वप्नेश ने बताया कि प्रतीक यादव देर रात बेडरूम में गिर गए थे। गिरने से उनके सिर पर चोट आ गई थी। सुबह करीब 4:30 बजे प्रतीक यादव के घर से सिविल अस्पताल के डॉक्टर प्रिंस के पास फोन गया था। कॉल पर उनको प्रतीक के बेहोश होने की खबर दी गई।

जानकारी मिलते ही डॉक्टर प्रिंस तुरंत अपनी टीम के साथ प्रतीक के घर पहुंचे। शरीर में किसी तरह की हलचल न होने पर प्रतीक को आनन-फानन हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां जांच के बाद प्रतीक यादव को मृत घोषित कर दिया गया।

'बहुत अच्छे स्वभाव वाले थे प्रतीक'

प्रतीक के जिम पार्टनर स्वप्नेश पांडेय ने मीडिया को बताया कि प्रतीक की मौत की खबर सुनते ही वह सिविल अस्पताल गए। उन्होंने कहा, जिम से ही प्रतीक के साथ उनकी पहचान हुई। वे छोटे-बड़े सभी का सम्मान करते थे। वे बहुत अच्छे स्वभाव वाले थे।

काफी समय से चल रहा था इलाज

स्वप्नेश ने बताया कि काफी समय से प्रतीक यादव का इलाज चल रहा था। कल रात में तबीयत ज्यादा खराब हुई थी। इसके बाद वे देर रात करीब 11-12 बजे लखनऊ के सिविल अस्पताल में आए थे। फिर वापस भी चले गए थे। घर पहुंचने पर उनकी तबीयत और भी बिगड़ी थी। स्वप्नेश पांडेय ने कहा, मुझे सुनने में आया कि वे अपने बेडरूम में गिर गए थे। इसके कारण सिर में चोट लग गई थी।

स्वप्नेश बताया कि सुबह करीब 4-5 बजे प्रतीक के निधन के बारे में पता चला। उन्होंने फिर से दोहराते हुए कहा, प्रतीक भाई का लंबे समय से इलाज चल रहा था। जहां तक पता चला कि रात में पैर फिसलने से वे बेडरूम में गिरे और सिर पर चोट लगी।

सोशल मीडिया से मिली जानकारी

अपर्णा यादव के भाई मुकेश सिंह ने मीडिया को बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए सुबह ये जानकारी मिली। अपर्णा यादव उस समय घर में मौजूद नहीं थी, वे बाहर थीं। इसलिए यह खबर मुझे सोशल मीडिया से ही मिली। तब तक उनका निधन हो चुका था। उनका निधन मेरे लिए एक बहुत ही दुखद घटना है। दुख की इस घड़ी में हम परिवार के साथ हैं। प्रतीक का पोस्टमार्टम हो चुका है। यहां से उनके पार्थिव शरीर को लेकर घर के लिए निकलेंगे।

उन्होंने प्रतीक की बीमारी पर भी बताया। उन्होंने कहा, प्रतीक थोड़े बीमार थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सभी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। मुकेश सिंह ने बताया कि प्रतीक की तबीयत बिगड़ने पर घर में मौजूद लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com