प्रतीक यादव की मौत पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक, बड़े भाई अखिलेश यादव ने शेयर की खास तस्वीर

CM Yogi Adityanath Expressed Grief: दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर CM योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव ने शोक जताया।
cm yogi adityanath expressed grief over prateek yadav death
योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Prateek Yadav Death: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का 38 की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी ने शोक व्यक्त किया। बुधवार (13, मई 2026) की सुबह 6 बजे निधन हो गया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, 'पद्म विभूषण' स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के सुपुत्र और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति, प्रतीक यादव का आकस्मिक निधन अत्यंत हृदयविदारक है। विनम्र श्रद्धांजलि।

सीएम योगी ने किया पोस्ट

मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। मैं भगवान श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्राप्त हो और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति मिले। ॐ शांति!"

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2054391834714247481

अखिलेश यादव ने भी किया पोस्ट

प्रतीक यादव के बड़े भाई अखिलेश यादव ने भी अपने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, प्रतीक यादव जी का निधन बहुत दुखद है! भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!

समाजवादी पार्टी ने भी किया पोस्ट

प्रतीक यादव के मौत की असली वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई। समाजवादी पार्टी की ओर से भी प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि दी गई। समाजवादी पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, प्रतीक यादव का निधन बहुत दुखद है! भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!

https://twitter.com/samajwadiparty/status/2054388997041066314

पोस्टमार्टम के लिए लखनऊ KGMU लाया गया शव

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, प्रतीक को तबीयत खराब होने पर सुबह सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके मौत की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रतीक यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए लखनऊ के सिविल अस्पताल में हुआ था, पोस्टमॉर्टम के लिए लखनऊ स्थित KGMU मुर्दाघर लाया गया है। प्रतीक यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com