Highlights:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को राजस्थान की प्रसिद्ध 'गोल्डन पिछवाई' पेंटिंग की गई भेंट।
जापान की नेता को 'साधेली' बॉक्स में रखी 'रॉयल ब्लू' बनारसी कतान सिल्क स्टोल की गई भेंट।
ब्रुनेई के सुल्तान और म्यांमार को कर्नाटक की GI टैग प्राप्त प्रसिद्ध 'बिदरीवेयर' धातु कलाकृति दी गई।
PM Narendra Modi Manila Visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिलीपींस की यात्रा सफल रही। इस यात्रा के दौरान उन्होंने 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन, 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन, सातवें क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन और कई द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लिया। इस यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने मनीला के दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज, अमेरिकी डोनाल्ड ट्रंप समेत अन्य नेताओं को भारत की विशेष वस्तुएं उपहार में दी।
इनमें राजस्थान की ब्लू पॉटरी से लेकर कश्मीरी शॉल तक और कर्नाटक के बीदरीवेयर से लेकर 'रोज क्वार्ट्ज' से बना हाथी भी शामिल है। आइये आपको विस्तार से बताते है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने विदेशी नेताओं को भेंट में क्या दिया और उनकी विशेषताएं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के मनीला दौरे के दौरान, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज को राजस्थान की पारंपरिक 'जयपुर ब्लू पॉटरी' की एक कलाकृति भेंट की। यह जयपुर ब्लू पॉटरी अपनी चमकदार सफेद सतह और चमकीले कोबाल्ट-नीले डिजाइन के लिए मशहूर इस कलाकृति पर हाथ से बनाए गए बारीक फूलों के पैटर्न, पक्षी, ज्यामितीय आकृतियां और सजावटी बॉर्डर बने हुए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनीला में अपनी मुलाकात के दौरान, जापान की सनाए तकाइची को 'साधेली' बॉक्स में रखी एक 'रॉयल ब्लू' बनारसी कतान सिल्क स्टोल भेंट की। यह स्टोल एक सुंदर 'साधेली' बॉक्स में रखी यह स्टोल भारत की गहरी दोस्ती, आत्मीयता और सांस्कृतिक सम्मान का प्रतीक है।
बेहतरीन कतान सिल्क से बुनी गई यह स्टोल बनारस की सदियों पुरानी वस्त्र कला को दर्शाती है। इस पर बने बारीक डिजाइन बुनकरों की पीढ़ियों की कुशलता और बारीकी को दिखाते हैं, जबकि इसका गहरा नीला रंग गरिमा, बुद्धिमत्ता और सद्भाव का प्रतीक है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के मनीला दौरे के दौरान, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को राजस्थान के नाथद्वारा की एक 'गोल्डन पिछवाई' पेंटिंग भेंट की। नाथद्वारा से शुरू हुई यह पारंपरिक कपड़ा-पेंटिंग कला अपनी बारीक डिटेलिंग, चमकीले रंगों और विस्तृत रचनाओं के लिए जानी जाती है।
इसे बेहतरीन कपड़े पर खनिज रंगों और सोने की कारीगरी का उपयोग करके बनाया जाता है। इसमें कमल, गाय, पेड़ और सजावटी बॉर्डर जैसे डिजाइन होते हैं, जो कारीगरों की बेहतरीन कलाकारी को दर्शाते हैं, जबकि इसकी सुनहरी चमक इसे एक शाही रूप देती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के मनीला दौरे के दौरान, फिलीपींस की फर्स्ट लेडी लुईस अरनेटा-मार्कोस को 'पेपर-मैशे' डिब्बे में रखी एक पारंपरिक कश्मीरी पश्मीना शॉल भेंट की। 'पेपर-मैशे' डिब्बे में रखी यह पश्मीना शॉल कश्मीर की दो खास पारंपरिक कलाओं का संगम है।
चांगथांगी बकरी के शरीर के भीतरी हिस्से से मिलने वाले बेहतरीन कश्मीरी रेशे से बना होता है। यह पश्मीना शॉल अपनी असाधारण कोमलता, गर्माहट, हल्के वजन और शानदार बनावट के लिए मशहूर है।
फिलीपींस की अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर को पारंपरिक कश्मीरी रेशमी कालीन उपहार में दिया। कश्मीरी रेशमी कालीन को हाथ से बुनी गई इस कलाकृति को इसकी शानदार चमक, मुलायम बनावट, बारीक डिजाइन और मजबूती के लिए सराहा जाता है।
बेहतरीन रेशम से बने इन कालीनों में कुशल कारीगर हजारों गांठें लगाते हैं। कुछ कालीनों को पूरा होने में महीनों या साल तक का समय लग सकता है। कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता से इंस्पायर इसके डिजाइन में फूलों के पैटर्न, चिनार के पत्ते और ज्यामितीय आकृतियां शामिल हैं। यह इस क्षेत्र की समृद्ध कलात्मक पहचान को दर्शाते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस की अपनी यात्रा के दौरान, ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया को कर्नाटक के बीदर का 'बिदरीवेयर' उपहार में दिया। धातु की यह पारंपरिक कलाकृति जस्ता (जिंक) और तांबे की मिश्र धातु से बनी होती है, जिस पर शुद्ध चांदी की बारीक नक्काशी की जाती है। कारीगर इस पर डिजाइन उकेरते हैं, चांदी के तार जड़ते हैं और सतह को एक खास गहरी काली फिनिश देते हैं, जो चांदी की नक्काशी के साथ एक शानदार कंट्रास्ट पैदा करती है।
फिलीपींस की अपनी यात्रा के दौरान, म्यांमार को कर्नाटक के बीदर का 'बिदरीवेयर' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपहार में दिया। इस पर शुद्ध चांदी की बारीक नक्काशी की जाती है। कारीगर इस पर डिजाइन उकेरते हैं, चांदी के तार जड़ते हैं और सतह को एक खास गहरी काली फिनिश देते हैं, जो चांदी की नक्काशी के साथ एक शानदार कंट्रास्ट पैदा करती है।
इसके फूलों और ज्यामितीय आकृतियों वाले डिजाइन, बीदर किले की स्थापत्य विरासत से प्रेरित हैं। 'बिदरीवेयर' को GI टैग मिला हुआ है। यह दक्कन क्षेत्र की समृद्ध कलात्मक विरासत, बीदर के कारीगरों की कुशलता और भारत की सदियों पुरानी धातु-कला परंपराओं का प्रतिनिधित्व करता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के मनीला की अपनी यात्रा के दौरान कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट को पारंपरिक 'डोकरा' कलाकृति वाली एक नाव भेंट की। यह पारंपरिक भारतीय धातु शिल्प, 'लॉस्ट-वैक्स कास्टिंग' की प्राचीन तकनीक से बनाया जाता है, जो 4,000 साल से भी अधिक पुरानी परंपरा है।
कुशल कारीगरों द्वारा हाथ से बनाई गई इस कलाकृति में एक नाव पर कुछ आकृतियां और पक्षी दिखाए गए हैं, जो सामुदायिक जीवन और प्रकृति के साथ तालमेल को दर्शाते हैं। इसकी हर एक आकृति को पहले मोम से तैयार किया जाता है और फिर धातु में ढाला जाता है, जिससे हर पीस अपने आप में अनोखा होता है।
यह नाव एकता, सहयोग, लचीलेपन और सामूहिक प्रगति का प्रतीक है। साथ ही, यह शिल्प हमारी पुरानी कलात्मक तकनीकों को सहेजता है, कारीगरों की आजीविका में मदद करता है और भारत की समृद्ध लोक-कला विरासत को प्रदर्शित करता है।