आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी, डोनाल्ड ट्रंप से व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर होगी चर्चा

PM Modi Philippines Visit: प्रधानमंत्री मोदी के अलावा जापान और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री भी आसियान शिखर सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर भी चर्चा की जाएगी।
PM MODI Philippines VISIT
आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदीसोर्स: एक्स/narendramodi
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • आज आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी

  • डोनाल्ड ट्रंप से व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा करेंगे

  • क्वाड समूह की बैठक भी मानी जा रही अहम

PM Modi Donald Trump Meet Up: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन (ईएएस) में हिस्सा लेंगे। वहीं, दुनिया की नजरें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं पर टिकी रहेंगी। यहां क्वाड देशों के नेताओं की प्रस्तावित बैठक करीब दो साल बाद इस समूह को फिर शीर्ष स्तर पर एक साथ लाने जा रही है।

व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर अहम चर्चा

आसियान-भारत शिखर सम्मेलन की बात करें तो इसमें दोनों पक्षों के बीच 'व्यापक रणनीतिक साझेदारी' को लागू करने में हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी, जिसमें 2026-2030 के लिए 'आसियान-भारत कार्य योजना' भी शामिल है। इस बैठक में सहयोग के मौजूदा क्षेत्रों का आकलन करने और भारत और आसियान सदस्य देशों के बीच भविष्य के जुड़ाव की दिशा तय करने का अवसर भी मिलेगा।

वहीं, 21वां पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन नेताओं के लिए एक ऐसा मंच होगा, जहां वे प्रमुख क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर अपने विचार साझा कर सकेंगे। साथ ही, वे आसियान और अन्य भागीदार देशों से जुड़े साझा हितों के मुद्दों पर भी चर्चा कर सकेंगे।

गुरुद्वारा खालसा दीवान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे PM

अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान में पुनर्विकास कार्य की शुरुआत के अवसर पर आयोजित एक समारोह में भी हिस्सा लेंगे; यह एक ऐसा धार्मिक स्थल है जिसका इतिहास सौ साल से भी अधिक पुराना है।

इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी की घोषणा करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि 17 नवंबर, एक बहुत ही खास दिन है। मुझे मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान में पुनर्विकास कार्यों की शुरुआत के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा।

PM MODI Philippines VISIT
फिलीपींस में PM मोदी का भव्य स्वागत, बच्चों ने पढ़े संस्कृत श्लोक; आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

क्वाड समूह की बैठक भी मानी जा रही अहम

वहीं, 49वें आसियान शिखर सम्मेलन के बीच होने वाली क्वाड बैठक भी काफी अहम है। इसका महत्व केवल चार देशों के नेताओं के एक मंच पर आने तक सीमित नहीं है। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सुरक्षा समीकरण, समुद्री व्यापार मार्गों की सुरक्षा और चीन के बढ़ते प्रभाव के बीच क्वाड की भूमिका पर भी दुनिया की नजर है।

PM MODI Philippines VISIT
PM मोदी के साथ फिलीपींस में नजर आई ये खूबसूरत लड़की कौन... भारत से क्या है कनेक्शन? जानें सबकुछ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पीएम मोदी करेंगे मुलाकात

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप मंगलवार को मनीला पहुंचने वाले हैं। उनके साथ अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो भी होंगे। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के भी बैठक में शामिल होने की उम्मीद है।

क्वाड नेताओं की पिछली शिखर बैठक सितंबर 2024 में अमेरिका के डेलावेयर में हुई थी। इस लिहाज से मनीला की बैठक समूह के लिए महत्वपूर्ण वापसी मानी जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को मनीला पहुंचे। फिलीपींस, 2026 के लिए आसियान अध्यक्ष के तौर पर इन सम्मेलनों की मेजबानी कर रहा है।