पीएम मोदी, राहुल गांधी और कॉमेडियन पुलकित मणि (सोर्स- AI Generated)
देश

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

Stand-up comedian Pulkit Mani: पीएम मोदी का नकल उतारने और मिमिक्रि करने को लेकर सुर्खियों में आए स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि का उत्तर प्रदेश में होने वाला शो रद्द हो गया है।

आशीष शुक्ला

Pulkit Mani show Cancelled: स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि को अभी तक शायद कम ही लोग जानते थे। वो अचानक से विवादों में आ गए हैं। विवादों में आने की वजह बीते 19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी का छात्रों से संवाद को लेकर शो था। शो में हजारों छात्र मौजूद थे।

इसमें कॉमेडियन पुलकित मणि ने पीएम मोदी का नकल उतारा था, उनका मजाक बनाया था। ठहाके लगाते हुए उनकी मिमिक्री की थी जिसका वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर खूब विरोध हुआ।

एक्स पोस्ट में कॉमेडियन ने दी जानकारी

विरोध के बाद हास्य कलाकार पुलकित मणि ने उत्तर प्रदेश में होने वाले अपने तीन शो रद्द कर दिए गए हैं। पुलकित मणि ने सोशल मीडिया पर बताया कि नोएडा में उनका शो "अप्रत्याशित परिस्थितियों" के कारण रद्द किया गया है। कुछ घंटों बाद उन्होंने कहा कि कानपुर और लखनऊ में भी उनके कार्यक्रम "गुंडों से बार-बार मिल रही धमकियों" के कारण रद्द किए गए हैं। यह स्पष्ट नहीं था कि मणि ने शो रद्द किए थे या आयोजन स्थलों ने उन्हें रद्द किया था।

राहुल गांधी के कार्यक्रम में क्या हुआ था?

गौरतलब है कि पुलकित मणि ने शनिवार को इंदौर में राहुल गांधी के छात्र कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी, जहां हास्य कलाकार ने विदेशी नेताओं के साथ मोदी की बातचीत और उनके द्वारा "मेरे मित्र" वाक्यांश के प्रयोग की नकल की।

वीडियो में पुलकित मणि ‘माँ... माँ... माँ को कुर्सी दो’ कहते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े एक पुराने प्रसंग पर व्यंग्य करते नजर आए। बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि इस टिप्पणी के जरिए पीएम मोदी की दिवंगत मां और बुजुर्ग माताओं का मजाक उड़ाया गया। वहीं कार्यक्रम में ‘हग डिप्लोमेसी’ और ‘लवणेन भोज्यम्’ जैसे संदर्भ भी चर्चा में रहे।

मणि ने अपने अभिनय के दौरान प्रधानमंत्री का नाम नहीं लिया, लेकिन राहुल गांधी ने स्टैडप कामेडियन को गले लगाते हुए पूछा, "आप कैसे हैं, मोदी जी?"

भाजपा नेताओं ने किया विरोध

पुलकित मणि का वीडियो वॉयरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया, जिसको लेकर कई भाजपा नेताओं ने हास्य कलाकार को मंच देने के लिए गांधी की आलोचना की। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसे "घटिया" राजनीतिक नाटक बताया।

गोयल ने सोशल मीडिया पर कहा, "विडंबना अपने आप में स्पष्ट है। प्रधानमंत्री मोदी जी का नाम घटिया राजनीतिक नाटक में घसीटने के लिए बार-बार मंच पर आने की आवश्यकता मुझे हमेशा आश्चर्यचकित करती है।"

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट

TRAI का बड़ा फैसला! अब सिर्फ कॉल और SMS वाले सस्ते पैक भी होंगे उपलब्ध; ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा विकल्प

चार राज्यों में विधान परिषद का चुनाव, निर्वाचन आयोग ने तारीख का किया ऐलान; 23 अक्टूबर को मतदान