एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला टीम का गोल्ड पर कब्जा, प्रधानमंत्री मोदी ने बेटियों को दी बधाई

Asian Games 2026: प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से की गई पोस्ट में कहा गया कि इंडियन क्रिकेट के लिए शानदार जीत। एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर हमारी महिला क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई।
pm narendra modi congratulate indian womens cricket team after won in asian games 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पीएम मोदी(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Indian Womens Team Won Gold Medal: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारतीय टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 147 रन के बड़े अंतर से हराकर मैच जीता और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। एशियन गेम्स 2026 में भारत का यह पहला स्वर्ण है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिला टीम को स्वर्णिम सफलता पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से की गई पोस्ट में कहा गया कि इंडियन क्रिकेट के लिए शानदार जीत। एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने पर हमारी महिला क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई।

भारतीय महिला टीम को PM ने दी बधाई

यह खेलों में एक जबरदस्त प्रदर्शन था, जिसमें आत्मविश्वास, स्किल और शानदार टीमवर्क दिखा। इस जीत से भारत को इस संस्करण का पहला स्वर्ण पदक भी मिला है। टीम ने देश को गर्व महसूस कराया है और यह देश भर के अनगिनत युवा क्रिकेटरों को प्रेरित करेगी।

मंधाना ने खेली 79 रनों की पारी

मैच की बात करें, तो भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। शेफाली वर्मा के 29 गेंदों पर 3 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 48, मंधाना के 45 गेंदों पर 7 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 79 रन बनाए।

वहीं, विकेटकीपर और बल्लेबाज ऋचा घोष की 22 गेंदों पर 3 छक्कों और 6 चौकों की मदद से नाबाद 49 रन की पारी की मदद से भारत ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 तक पहुंचाया।

69 रनों पर सिमटी श्रीलंकाई टीम

217 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी श्रीलंका की टीम 15.4 ओवर में 69 रन पर सिमट गई। टीम के लिए कप्तानी चमारी अथापट्टू ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। विकेटकीपर कौशिनी नुथ्यांगना ने 14 और कविशा दिल्हारी ने 11 रन बनाए। भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा ने 3, शेफाली वर्मा, श्रेयांका पाटिल और श्री चरणी ने 2-2 विकेट लिए।

भारत ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है। श्रीलंका ने रजत, जबकि पाकिस्तान ने कांस्य पदक जीता है।

pm narendra modi congratulate indian womens cricket team after won in asian games 2026
Asian Games 2026: पीवी सिंधु अकाने यामागुची से हारीं, जापान ने भारत के खिलाफ 1-0 की बढ़त बनाई

देश के खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी है। खेल मंत्री मांडविया ने एक्स पर भारतीय महिला टीम की तिरंगे झंडे के साथ एक वीडियो पोस्ट में किया और कैप्शन में लिखा कि एशियन गेम्स में ब्लू टीम के लिए गोल्ड। विमेंस टी20 क्रिकेट फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने पर हमारी चैंपियंस को दिल से बधाई। पूरे देश के लिए गर्व का पल।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com