पीएम मोदी ने सांसदों के लिए 184 नए फ्लैटों का किया उद्घाटन, फोटो: सोशल मीडिया 
देश

पीएम मोदी ने सांसदों के लिए बने 184 नए फ्लैट्स का किया उद्घाटन, जानिए खासियत

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी सोमवार को नई दिल्ली स्थित बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सांसदों के लिए बने 184 नए मल्टीस्टोरी बिल्डिंग का उद्घाटन किया। ये सभी फ्लैट टाइप-VII श्रेणी के हैं।

प्रतीक पाण्डेय

New Flats for 184 MP's: पीएम मोदी के हाथों मल्टीस्टोरी बिल्डिंग का उद्घाटन कार्यक्रम सुबह 9:00 बजे शुरू हुआ। इसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और किरेन रिजिजू भी शामिल हुए। सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी की सरकार में गरीबों से लेकर सांसदों को भी घर मिल रहा है।

उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आवासीय परिसर में सिंदूर का एक पौधा भी लगाया। इसके साथ साथ प्रधानमंत्री ने वहां काम करने वाले श्रमिकों से भी मुलाकात की और उनके योगदान की तारीफ की।

क्या है फ्लैट्स की खासियत

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार हर नया फ्लैट लगभग 5,000 वर्ग फुट के कारपेट एरिया में बना है। इन फ्लैटों का डिजाइन ऐसा है कि सांसद अपने घर से ही अपने आधिकारिक और सार्वजनिक कार्य आसानी से कर सकेंगे। परिसर में सांसदों के आवास के साथ-साथ ऑफिस, कर्मचारियों के लिए आवास और इसके साथ ही एक सामुदायिक केंद्र भी शामिल है।

आधुनिक मानकों पर खरे उतरते हैं ये फ्लैट्स

जानकारी दी गई कि इसका बुनियादी ढांचा आधुनिक मानकों के अनुसार तैयार किया गया है। सभी इमारतें भूकंपरोधी हैं और उनमें आधुनिक संरचनात्मक सुरक्षा सुविधाएं मौजूद हैं। सिर्फ इमारतों की मजबूती ही नहीं बल्कि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था भी बेहद मजबूत है। यह परिसर सांसदों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार ये परिसर दिव्यांगजनों के लिए भी अनुकूल है।

गरीबों से लेकर सांसदों को भी घर मिल रहा है: मनोज तिवारी

फ्लैट्स के उद्घाटन से पहले सांसद मनोज तिवारी ने इसको सुंदर दिन के तौर पर तारीफ की। तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में गरीबों से लेकर सांसदों को भी घर मिल रहा है। भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने भी तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने इसकी बहुत अच्छी तरह से निगरानी की हुई है। ये एक भव्य इमारत है और एक शानदार जगह है। यहां सांसद प्रभावी ढंग से काम कर सकेंगे। ये आवास समिति और प्रधानमंत्री मोदी का सराहनीय प्रयास है। समाजवादी पार्टी के सांसद अक्षय यादव ने फ्लैटों की गुणवत्ता की सराहना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हाउस कमेटी व सभी सांसदों को बधाई दी।

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात

नीतीश पर CWC में बहस पर सोनिया गांधी की दो टूक, 9 साल बाद लौटेंगे शंकरसिंह वाघेला? कांग्रेस में सियासत तेज

एलपीजी ग्राहक हो जाए सतर्क! यदि आपने नहीं कराया आधार e-KYC तो बढ़ सकती है परेशानी, जानिए केवाईसी प्रोसेस