HIGHLIGHTS
PM मोदी नहीं दे रहे हैं WhatsApp पर Diwali Bonus
भूलकर भी ठगी का शिकार न बनें।
अपना OTP, UPI PIN या बैंक संबंधित जानकारी साझा न करें।
PM Modi On Diwali Bonus: दिवाली पर हर कर्मचारी को बोनस दिया जाता है। ऐसे में लोगों के साथ WhatsApp Scam करना आसान हो गया है। इसी चीज का फायदा उठाकर कुछ स्कैमर WhatsApp पर फ्रॉड मैसेज भेजते हैं। आपको मैसेज में कहा जाता है कि पीएम मोदी हर भारतीय को दिवाली के मौके पर 8,000 रुपए का बोनस दे रहे हैं। इस बीच भूलकर भी भेजे गए लिंक पर क्लीक मत कर दीजिएगा वरना आपका खाता सफाचट हो जाएगा।
दिवाली पर 8,000 रुपए का दावा करने वाला मैसेज WhatsApp पर वायरल हो रहा है। अब प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो यानी PIB ने इसे फेक बताया है। ठग लोगों को चकमा दे रहे हैं कि पीएम मोदी लोगों को 8,000 हजार का दिवाली बोनस दे रहे हैं। ऐसा कहकर लोगों को लिंक भेजा जा रहा है। जब आप इस लिंक पर क्लीक करोगे तो आपसे खाते से संबंधित जानकारी मांगी जाएगी। इस दौरान कई बार आपसे OTP/UPI PIN भी मांगी जाती है। ऐसे में अगर आपके पास भी कोई ऐसा मैसेज आता है तो खुश होने के बजाए तुरंत सावधान हो जाएं।
ध्यान रखें कि अगर आपके WhatsApp ऐप पर ये Viral Message आता है तो लिंक पर क्लीक करने से बचें। किसी को भी अपना OTP, UPI PIN या बैंक संबंधित जानकारी साझा न करें। ध्यान रखें कि सरकारी योजनाओं की जानकारी हमेशा सरकारी वेबसाइट पर ही चेक करें।
8,000 रुपए के लालच में खाता सफाचट न हो जाए, इसके लिए खुद सतर्क रहने की जरूरत है। जिस भी नंबर से ये मैसेज आए उसे रिपोर्ट करें और इस नंबर को साइबर फ्रॉड की आधिकारिक वेबसाइट National Cyber Crime Reporting Portal पर रिपोर्ट करना न भूलें।