केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी Source- navbharat
देश

कपिल शर्मा के शो में दिखेंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी! पहली बार कोई मौजूदा कैबिनेट मंत्री बनेगा मेहमान

Kapil Sharma Show: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में पहुंचने की चर्चा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह शो के लिए शूटिंग कर सकते हैं। प्रसारण की तारीख सामने नहीं आई है।

अर्पित शुक्ला

Highlights

  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नितिन गडकरी 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के लिए शूटिंग कर सकते हैं।

  • गडकरी पहले पॉडकास्ट और यूट्यूब कार्यक्रमों में अपनी निजी जिंदगी और अनुभवों पर बातचीत कर चुके हैं।

  • संभावित एपिसोड के प्रसारण की तारीख को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Nitin Gadkari in Kapil Sharma Show: राजनीतिक बैठकों और सरकारी कार्यक्रमों से इतर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जल्द ही एक नए अंदाज में नजर आ सकते हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, गडकरी कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा के लोकप्रिय शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में मेहमान बनकर पहुंच सकते हैं। बताया जा रहा है कि वह इस शो के लिए शूटिंग करने वाले हैं। अगर ऐसा होता है तो गडकरी शो में शामिल होने वाले पहले मौजूदा केंद्रीय कैबिनेट मंत्री होंगे।

खास बात यह है कि नितिन गडकरी खुद भी कपिल शर्मा के शो के प्रशंसक हैं। वह पहले एक पॉडकास्ट में इस कार्यक्रम की तारीफ कर चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों में गडकरी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी लगातार सक्रिय रहे हैं। वह कई पॉडकास्ट, यूट्यूब इंटरव्यू और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुके हैं।

कपिल शर्मा के शो में गडकरी!

नितिन गडकरी राजनीतिक और सरकारी मुद्दों के अलावा अपनी निजी जिंदगी, खान-पान और व्यक्तिगत अनुभवों पर भी खुलकर बातचीत करते रहे हैं। वह इससे पहले फिल्ममेकर फराह खान के यूट्यूब व्लॉग और ट्रैवल-फूड शो 'कर्ली टेल्स' में भी नजर आ चुके हैं।

अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह कपिल शर्मा के शो के लिए शूटिंग कर सकते हैं। हालांकि, इस संभावित एपिसोड के प्रसारण की तारीख को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

कपिल के साथ कैसी होगी गडकरी की जुगलबंदी?

नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाला 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' फिल्मी सितारों, खिलाड़ियों और दूसरी चर्चित हस्तियों के साथ मनोरंजक बातचीत के लिए जाना जाता है। शो में कपिल शर्मा के साथ नवजोत सिंह सिद्धू और अर्चना पूरन सिंह भी नजर आते हैं।

ऐसे में अगर नितिन गडकरी इस शो में पहुंचते हैं, तो दर्शकों को उनका एक अलग अंदाज देखने को मिल सकता है। गडकरी की बेबाक बातचीत और कपिल शर्मा की कॉमेडी के बीच कैसी जुगलबंदी देखने को मिलेगी, यह दर्शकों के लिए दिलचस्प होगा।

वीजा-फ्री एंट्री खत्म, फीस भी नहीं होगी वापस; मलेशिया जाने वाले भारतीय यात्रियों के लिए क्या बदलेगा?

Kal Ka Mausam: 20 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? चक्रवात अक्वान से बिगड़ेगा मौसम, IMD का अलर्ट

TVK विधायक VS Babu का निधन, स्टालिन को हराकर बने थे राजनीतिक चर्चा का केंद्र, CM विजय ने जताया दुख

सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

GTA 5 से GTA 6 तक: पीएम मोदी ने गेम के बहाने गिनाई 12 साल की तरक्की, कांग्रेस ने बताया क्रिमिनल Duo