कपिल शर्मा के सामने सैफ अली खान ने खोली करीना कपूर की पोल, पत्नी की इस आदत से आते हैं मजेदार ख्याल

Saif Ali Khan Kareena Kapoor Wedding Anniversary: सैफ अली खान और करीना कपूर जल्द ही द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आएंगे। शो के प्रोमो में सैफ ने कहा कि करीना रात को सोने से पहले पैरों पर घी लगाती है।
Saif Ali Khan Kareena Kapoor
सैफ अली खान, कपिल शर्मा और करीना कपूर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सैफ अली खान और करीना कपूर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में आएंगे नजर।

  • सैफ अली खान ने खोला करीना की सोने से पहले घी लगाने की आदत का राज।

  • करीना कपूर की आदत पर सैफ अली खान बोले- बेडरूम में आती है ढाबे जैसी खुशबू।

Saif Ali Khan Kareena Kapoor The Great Indian Kapil Show: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल करीना कपूर खान और सैफ अली खान इन दिनों अपनी शादी की 14वीं सालगिरह को लेकर चर्चा में हैं। इस खास मौके पर दोनों कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नजर आने वाले हैं। नेटफ्लिक्स ने आने वाले एपिसोड का मजेदार प्रोमो जारी किया है, जिसमें सैफ अपनी पत्नी करीना की एक ऐसी आदत का खुलासा करते हैं, जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। एक्टर की बात सुनकर कपिल शर्मा भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते।

शो के प्रोमो में कपिल शर्मा करीना और सैफ से सवाल करते हैं कि शादी के 14 साल बाद भी दोनों इतने यंग और फ्रेश कैसे नजर आते हैं। इस पर सैफ मजाकिया अंदाज में इसका श्रेय घी को देते हैं। करीना भी उनकी बात से सहमत होती हैं और बताती हैं कि उनके घर में सभी लोग घी खाते हैं। उनके बच्चे भी घी खाना पसंद करते हैं। इसी बातचीत के दौरान सैफ करीना की सोने से पहले की एक आदत का जिक्र करते हैं। वह बताते हैं कि करीना सिर्फ घी खाती ही नहीं हैं, बल्कि रात में सोने से पहले अपने पैरों पर भी घी लगाती हैं। इस पर करीना कहती हैं कि इससे काफी फायदा होता है।

रोमांटिक माहौल में ढाबे जैसी खुशबू

करीना कपूर खान की यह बात सुनने के बाद सैफ ऐसा मजेदार कमेंट करते हैं कि पूरा सेट ठहाकों से गूंज उठता है। एक्टर कहते हैं कि आप सोचो, इतनी अच्छी रोमांटिक बात हो रही है और हमारे बेडरूम में रात को ढाबे जैसी खुशबू आ रही है। सैफ की यह बात सुनकर कपिल शर्मा और दर्शक जोर-जोर से हंसने लगते हैं। इसके बाद कपिल भी अर्चना पूरन सिंह का जिक्र करते हुए मजाक करते हैं। वह कहते हैं कि अर्चना भी अपने पैरों पर घी लगाती हैं, लेकिन बाद में उसी घी से रोटी सेंक लेती हैं।

Saif Ali Khan Kareena Kapoor
'नई नवेली' में जैकलीन फर्नांडिस की सरप्राइज एंट्री, यामी गौतम की फिल्म के इस सीन में छिपा है बड़ा खुलासा

17 अक्टूबर को स्ट्रीम होगा एपिसोड

करीना कपूर खान और सैफ अली खान की यह मजेदार बातचीत उनके फैंस के लिए खास होने वाली है। दोनों की केमिस्ट्री और एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक अक्सर लोगों का ध्यान खींचते हैं। नेटफ्लिक्स के मुताबिक, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का यह एपिसोड 17 अक्टूबर को स्ट्रीम होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि शो में यह जोड़ी और कौन-कौन से मजेदार किस्से शेयर करती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com