सद्गुरु का ग्रुप नेपाल में फंसा सौजन्य-IANS
देश

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Tibet Flood Sadhguru Kailash Yatra: तिब्बत के ग्यिरोंग में अचानक आई बाढ़ में सद्गुरु के कैलाश यात्रा समूह के लोग फंस गए।77 लोग इमिग्रेशन सेंटर पर थे, 743 अभी तिब्बत में हैं।

प्रिया जैस

Nepal Flash Flood Sadhguru Kailash Yatra: नेपाल में चीन की सीमा से लगे रसुवा जिले से बहने वाली भोटेकोशी नदी में अचानक आयी बाढ़ से हाहाकार मच गया है। इस बीच कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए कई भारतीय श्रद्धालुओं के नेपाल में फंसने की खबर सामने आ रही है। सद्गुरु के वॉलिंटियर्स के साथ कई श्रद्धालु मानसरोवर की यात्रा पर गए थे, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर दी।

सद्गुरु के सोशल मीडिया अकाउंट मे दी गई जानकारी में लिखा है, कि "चीन के तिब्बत में ग्यिरोंग (Gyirong) में अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है और हमारे कैलाश यात्रा समूहों में से एक इसमें फंस गया है। वापसी के दौरान, जब बाढ़ आई तो वे इमिग्रेशन ऑफिस में थे। ऐसा लगता है कि इमारत और शहर का बड़ा हिस्सा बाढ़ की चपेट में आ गया है।"

इमिग्रेशन ऑफिस में मौजूद लोगों से नहीं मिली जानकारी

पोस्ट में आगे लिखा, "हम सभी, जिसमें वॉलंटियर्स और सपोर्ट टीमें भी शामिल हैं, बहुत दुखी हैं और बचाव कार्य में मदद करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इमिग्रेशन ऑफिस में मौजूद लोगों के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। हम अधिकारियों के साथ मिलकर उस जगह तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं और किसी भी जोखिम की परवाह किए बिना बचाव कार्यों में शामिल होने के लिए तैयार हैं।"

यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा, "हमारी यात्रा में शामिल 21 समूहों में से 495 लोग पहले ही सुरक्षित लौट चुके हैं। अभी 743 लोग तिब्बत में हैं, 148 लोग नेपाल में हैं, 77 लोग इमिग्रेशन सेंटर पर थे और 3 वॉलंटियर्स नेपाल के तिमुरे (Timure) में हैं।"

प्रभावित लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना

सद्गुरु ने अपनी उपस्थिति के बारे में बताते हुए लिखा, "हमारे समूह के लोगों और इस इलाके में प्रभावित हुए सैकड़ों अन्य लोगों के परिवारों और प्रियजनों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और इस बेहद मुश्किल समय में हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं। मौजूदा हालात में जो सबसे अच्छा हो सकता है, उसे सुनिश्चित करने के लिए मैं खुद उस इलाके में मौजूद हूं।"

नेपाल फ्लैश फ्लड में अब तक 100 से अधिक शव बरामद किए जा चुके है। मृतकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस बीच भारत से भी कई पर्यटकों के वहां होने की संभावना जताई जा रही है।

25 शवों की पहचान

बुधवार तड़के अचानक नेपाल की भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ा और उसने बाढ़ का रूप ले लिया। देखते ही देखते कई पुल, प्रोजेक्ट्स और इमारतें भरभरा कर गिरने लगीं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक इस त्रासदी में अब तक कुल 25 शव बरामद किए गए हैं।

इनमें से 1 रसुवा में, 7 नुवाकोट में (3 महिलाएं और 4 पुरुष), 6 धाडिंग में (3 महिलाएं, 2 पुरुष और 1 अज्ञात व्यक्ति), 4 गोरखा में (2 पुरुष और 2 अज्ञात व्यक्ति) और गोरखा की ओर त्रिशूली नदी के किनारे छह शव मिले हैं। पुलिस ने बताया है कि गंडकी ग्रामीण नगर पालिका-8 के धावादिघाट में त्रिशूली नदी के किनारे एक व्यक्ति का शव मिला है।

पुलिस अलग-अलग जिलों में बाढ़ की चपेट में आने वाले घरों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है, विभिन्न एजेंसियों और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर जरूरी बचाव और खोज अभियान चला रही है, और कई जगहों पर रास्ते की रुकावटें हटा रही है।

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह