मुरासु चक्रवाती तूफान का आगमन सोर्स: एक्स/ @Indiametdept
देश

अब अर्नब के बाद मुरासु का खतरा, 2 और 3 नवंबर को इन राज्यों में बारिश का हाई अलर्ट

Cyclone Murasu Live: अर्नब के बाद आने वाले इस तूफान का नाम 'मुरासु' है जिसका असर देश के कई हिस्सों में पड़ने वाला है।

सुप्रिया रानी

HIGHLIGHTS

  • अर्नब के बाद मुरासु चक्रवाती तूफान की दस्तक

  • 2 और 3 नवंबर को कई राज्यों में होगी बारिश

  • ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल समेत कई राज्यों में अलर्ट

Murasu Cyclone News: भारत पर चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है। अब 2 और 3 नवंबर को कई राज्यों में बारिश का हाई अलर्ट जारी किया गया है। इतना ही नहीं देश के कई राज्यों में आज भी बारिश की संभावना है। ओडिशा समेत कई राज्यों में आज भारी बारिश की संभावना है।

2 नवंबर को आंध्र प्रदेश की तय से टकराएगा मुरासु

अर्नब के बाद आने वाले इस तूफान का नाम मुरासु है। बताया जा रहा है कि मुरासु 2 नवंबर की शाम आंध्र प्रदेश की तट पर पहुंच जाएगा। इसके असर से आंध्र प्रदेश, ओडिशा समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

2 नवंबर को केरल समेत इन राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट

मुरासु चक्रवाती तूफान का खतरा कई राज्यों को है। मौसम विभाग के मुताबिक, केरल, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

रविवार को कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने साउथ इंडिया के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी है।

मुरासु चक्रवाती तूफान की वजह से भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, देश के कई हिस्सों में मुरासु चक्रवाती तूफान का असर कई दिनों तक देखने को मिलेगा। इस दौरान दक्षिण, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश हो सकती है। वहीं कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं।

रविवार को अरुणाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल और माहे में कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, पूर्वी मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और विदर्भ में भी आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

जानें दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, मुरासु चक्रवाती तूफान का सीधा प्रभाव राजधानी दिल्ली पर पड़ता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। 2 नवंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 18°C के आसपास रहने का अनुमान है। दिल्ली में मुख्य रूप से मौसम साफ और धूप खिली रहेगी यानी कि यहां बारिश का कोई खतरा नहीं है।

Delhi Rally Live: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली, ओपन जीप में आगे बढ़े राहुल-अखिलेश-ममता और अभिषेक

हम रिजीम चेंज की ओर बढ़ रहे हैं... दिल्ली में INDIA ब्लॉक की मेगा रैली में संजय राउत का कड़ा हमला

राहुल गांधी को कनॉट प्लेस में बंद मिली दुकानें, बोले- कौन करवा रहा व्यापारियों का नुकसान, भाजपा पर लगाए आरोप

वृंदावन के प्रेमानंद महाराज के बाद Gen Z Baba को मिल रहा लोगों का प्यार; जानिए कौन हैं शाश्वत आचार्य

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध में चीन से हो रहीं फंडिंग! CM फडणवीस ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप