छत्तीसगढ़ मौसम: रायपुर में आज बारिश और बिजली का अलर्ट, 2 दिन बाद 4°C तक बढ़ेगा पारा

Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में आज हल्की बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है। रायपुर में बादल छाएंगे और अगले 2 दिनों में तापमान 4°C तक बढ़ेगा।
Chhattisgarh Weather Update
छत्तीसगढ़ का मौसमसोर्स - सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • छत्तीसगढ़ के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल रहा है।

  • आज प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

  • मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

  • अगले दो दिनों में राज्य का अधिकतम तापमान 4 डिग्री तक बढ़ सकता है।

  • बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम जल्द चक्रवाती तूफान बन सकता है।

Chhattisgarh Weather Update Today : छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में मौसम तेजी से बदल रहा है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कुछ स्थानों पर जोरदार बारिश भी देखने को मिली है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

मनोरा में हुई सबसे ज्यादा बारिश

जशपुर जिले के मनोरा में सबसे अधिक 70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं कुनकुरी और बलरामपुर जिले के कुसमी में 50-50 मिलीमीटर बारिश हुई। राज्य में सबसे अधिक तापमान जगदलपुर में 31.6 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान दुर्ग में 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी या गरज-चमक के साथ बौछारें गिर सकती हैं। रायपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने का अनुमान है। शनिवार को शहर का तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहा।

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हलचल

दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब गहरा गया है। यह 31 अक्टूबर को अवदाब (Depression) में बदल चुका है। यह वर्तमान में श्री विजयपुरम के पास केंद्रित है। अगले 12 घंटों में इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की पूरी आशंका है।

Chhattisgarh Weather Update
जंगल में छिपा था मौत का जखीरा! बीजापुर में नक्सलियों का बड़ा डंप बरामद, 143 विस्फोटक राउंड मिले

आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान

यह मौसमी सिस्टम पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर लगातार आगे बढ़ रहा है। 2 नवंबर की शाम तक इसके आंध्र प्रदेश तट के पास पहुंचने का अनुमान है। इस चक्रवाती हलचल का असर मध्य भारत और छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी पड़ेगा।

अगले दो दिनों में बढ़ेगी गर्मी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश के बाद तापमान में तेजी आएगी। राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके बाद रात के तापमान में भी हल्का बदलाव आने की उम्मीद जताई गई है।

Chhattisgarh Weather Update
Chhattisgarh Updates: छत्तीसगढ़ के 15 पुलिसकर्मियों को मिलेगा केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक