बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Image- Social Media) 
देश

'बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में RDX लगा दिया, 3 बजे होगा ब्लास्ट...', धमकी से हड़कंप

Bombay Stock Exchange Bomb Threat: BSE को सुबह-सुबह एक ईमेल के जरिये बम की धमकी मिली। इसमें दावा किया गया कि परिसर में RDX लगाए गए हैं, जो 3 बजे विस्फोट करेंगे।

अर्पित शुक्ला

Bombay Stock Exchange Bomb Threat: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को सुबह एक ईमेल के माध्यम से बम की धमकी मिली। इसमें दावा किया गया कि परिसर में RDX लगाया गया है, जो दोपहर 3 बजे विस्फोट करेगा। यह धमकी ‘कॉमरेड पिनराई विजयन’ नामक अकाउंट से भेजी गई थी। धमकी मिलने के बाद बम निरोधक दस्ता और मुंबई पुलिस की टीम ने BSE की इमारत की पूरी तरह से जांच और तलाशी की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई।

इस मामले में MRA मार्ग पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता और BNS की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और जांच जारी है। पुलिस साइबर सेल की मदद से ईमेल भेजने वाले की पहचान और मंशा जानने की कोशिश कर रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने BSE और आस-पास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

धमकी मिलने पर बीएसई अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते और स्थानीय पुलिस इकाइयां तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और परिसर का गहन निरीक्षण किया। मुंबई पुलिस ने एक बयान में कहा , "कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।" माता रमाबाई अंबेडकर मार्ग पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 351(1)(बी), 353(2), 351(3) और 351(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जाँच जारी है।

क्या है बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज?

बता दें कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) भारत का सबसे पुराना और पहला स्टॉक एक्सचेंज है। यहाँ देश की कई कंपनियों के शेयर खरीदे और बेचे जाते हैं। BSE एक ऐसी जगह है जहाँ निवेशक शेयर बाजार में पैसे लगाते हैं। यह मुंबई में स्थित है और देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

स्वर्ण मंदिर को भी  मिली धमकी

इससे पहले सोमवार को अमृतसर के प्रतिष्ठित स्वर्ण मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, "हमें शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के अधिकारियों से शिकायत मिली है कि उन्हें स्वर्ण मंदिर में विस्फोट की धमकी भरा एक ईमेल मिला है। हम राज्य साइबर अपराध और अन्य एजेंसियों की मदद ले रहे हैं।"

मोदी के दोस्त को अमेरिका में मिली शिकस्त, रोहित पवार का तीखा हमला, बोले- 2029 में भारत में भी बदलेगी सरकार

Solar: देश के 65% सोलर कृषि पंप अकेले महाराष्ट्र में, मार्च 2027 तक 100% पंपों को दिन में मिलेगी बिजली

BIG BREAKING: अग्निवीरों को सेना का दीपावली गिफ्ट, बोनस में मिला दो साल का एक्सटेंशन

Bihar: निर्दलीय जीते, BJP में गए और अब संकट में कुर्सी! बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज पर क्यों मंडराया खतरा?

वोट चोरी पर आर-पार की लड़ाई, गोरखपुर में नितिन नवीन की हुंकार तो भोपाल में नड्डा ने साधा निशाना