विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी (फोटो- सोशल मीडिया) 
देश

चंपारण की अधिकांश सीटों पर लड़ेंगे VIP उम्मीदवार, मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान

Bihar Election 2025: वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को मैदान में उतारने पर बड़ा फैसला किया है। चंपारण की अधिकांश सीटों पर मैदान में उतरेंगे।

सौरभ शर्मा

Bihar Election Assembly 2025: बिहार की सियासत में हलचल बढ़ाते हुए विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने पूर्वी चंपारण में ऐलान किया है कि उनकी पार्टी चंपारण की अधिकांश विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मोतिहारी दौरे के दौरान सहनी ने साफ कर दिया कि सीट शेयरिंग पर बातचीत के बावजूद वीआईपी चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी इस बार पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी और सरकार बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएगी।

मुकेश सहनी ने मोतिहारी के वरदहा गांव में हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने के बाद एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि मोतिहारी लोकसभा क्षेत्र की सभी छह विधानसभा सीटों पर वीआईपी उम्मीदवार खड़े किए जाएंगे। उन्होंने पिछली हार का कारण कमजोर उम्मीदवार बताया और इस बार बेहतर रणनीति और संगठन के साथ मैदान में उतरने की बात कही। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव वरुण विजय भी इस दौरे में उनके साथ मौजूद थे।

चंपारण की 21 में से अधिकतर सीटों पर वीआईपी का दावा

जनसभा में सहनी ने कहा कि चंपारण में वीआईपी की मजबूत पकड़ है और वहां के मतदाता बदलाव चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि चंपारण की 21 विधानसभा सीटों में से अधिकांश पर उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी। उन्होंने यह भी जोड़ा कि वीआईपी उन उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी जो जीत के बाद जनता की आवाज विधानसभा तक पहुंचा सकें।

‘दरभंगा और चंपारण हमारे साथ, सरकार हमारी होगी’

मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर सहनी ने आत्मविश्वास से कहा कि अगर दरभंगा और चंपारण का जनसमर्थन मिल गया, तो उन्हें बिहार की सत्ता तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा, “दरभंगा में हम खुद मौजूद हैं और चंपारण की जनता हमारे साथ है। यह गठजोड़ बिहार में सत्ता परिवर्तन का आधार बन सकता है।” यह बयान ऐसे समय आया है जब महागठबंधन में सीटों को लेकर बातचीत चल रही है। बता दें बिहार में नवंबर के चुनाव होने जिसके लिए अभी से पूरी तरह से माहोल गरमाया हुआ है। वहीं चुनाव आयोग के द्वारा कराए गए स्पेशल इंटेंशिव रिविजन को लेकर भी विपक्षी दल लगातार हमलावर बने हुए है।

बांकुरा हिंसा पर बवाल! CJP ने बंगाल सरकार को दिया 10 दिनों का अल्टीमेटम, जानें क्या है मामला

JSSC CGL Controversy: बाबूलाल मरांडी ने CID जांच पर उठाए सवाल, बोले- कई अहम पहलू जांच से बाहर

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

CM पद छोड़ेंगे फडणवीस? मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच PM से की मुलाकात, सियासी हलचल तेज

Explainer: नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान, पन्ना प्रमुख से मार्गदर्शक मंडल तक, कैसे काम करती है भाजपा?