-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Sir Political Controversy Peaks Opposition Fumes But No Complaint Reached Ec Yet
बिहार SIR को लेकर सियासी तूफान, विपक्ष तो गरजा लेकिन EC में अब तक नहीं पहुंची कोई शिकायत
- Written By: अमन उपाध्याय
Bihar Election News in hindi: बुधवार को भारतीय चुनाव आयोग ने बताया कि अब तक किसी भी विपक्षी पार्टी ने सूची की त्रुटियों को सुधारने के लिए कोई दावा या आपत्ति नहीं दी है।

EC में अब तक नहीं पहुंची SIR को लेकर कोई शिकायत, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Bihar Election News: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर राजनीतिक विवाद जारी है, लेकिन अभी तक किसी भी विपक्षी पार्टी ने चुनाव आयोग के समक्ष त्रुटियों से संबंधित कोई दावा या आपत्ति दर्ज नहीं कराई है। यह जानकारी बुधवार को भारतीय चुनाव आयोग द्वारा दी गई।
आयोग ने कहा है कि अंतिम मतदाता सूची में सभी योग्य मतदाताओं के नाम शामिल होने चाहिए और किसी अयोग्य व्यक्ति का नाम नहीं होना चाहिए। इसके लिए 1 अगस्त को जारी प्रारूप मतदाता सूची में अगर कोई गलती है, तो राजनीतिक दलों और आम नागरिकों से कहा गया था कि वे अपने दावे और आपत्तियां समय रहते दर्ज कराएं।
नहींं दर्ज कराई गई कोई आपत्ति
बुधवार को चुनाव आयोग द्वारा जारी एसआईआर बुलेटिन में बताया गया कि अब तक किसी भी राजनीतिक पार्टी ने मतदाता सूची की प्रक्रिया को लेकर न तो कोई दावा पेश किया है और न ही कोई आपत्ति दर्ज कराई है। आयोग के आंकड़ों के अनुसार, मतदाता सूची में योग्य नाम जोड़ने और अयोग्य नाम हटाने को लेकर आम नागरिकों से कुल 3,659 दावे और आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। वहीं, 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के नए मतदाताओं की ओर से फॉर्म 6 और घोषणा पत्र सहित कुल 19,186 आवेदन जमा किए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Mukesh Roshan को बिश्नोई गैंग से मिली धमकी, तेजस्वी के करीबी पूर्व विधायक ने बिहार पुलिस से मांगी सुरक्षा
Bharat Tiwari Encounter: सरेंडर के बाद भी भरत तिवारी का एनकाउंटर, बिहार पुलिस क्या छिपा रही? EXPLAINED
भरत तिवारी एनकाउंटर केस की होगी न्यायिक जांच, पुलिस पर उठ रहे सवालों के बीच CM सम्राट चौधरी का ऐलान
भरत तिवारी एनकाउंटर में नया मोड़, विपक्ष के बाद अब सत्तापक्ष ने भी उठाए गंभीर सवाल; वायरल VIDEO देख भड़की JDU
दावों और आपत्तियों का निपटारा
चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि एसआईआर नियमों के तहत 1 अगस्त 2025 को जारी मसौदा मतदाता सूची से किसी भी मतदाता का नाम बिना जांच, उचित सुनवाई और स्पष्ट आदेश के नहीं हटाया जा सकता। दावों और आपत्तियों का निपटारा संबंधित निर्वाचन अधिकारियों (ईआरओ और एईआरओ) द्वारा निर्धारित 7 दिन की अवधि समाप्त होने के बाद ही किया जाएगा।
यह भी देखें:- लालू यादव के बड़े लाल तेज प्रताप ने पांच दलों से किया गठबंधन
गौरतलब है कि 24 जून से 25 जुलाई 2025 तक बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान चलाया गया था। इस दौरान कुल 7.89 करोड़ मतदाताओं में से 7.24 करोड़ से अधिक ने अपने विवरण सत्यापन हेतु फॉर्म जमा किए। हालांकि, 1 अगस्त को जारी मसौदा मतदाता सूची में करीब 65 लाख लोगों के नाम शामिल नहीं पाए गए।
मरे हुए लोगों के नाम भी लिस्ट में थे दर्ज
65 लाख मतदाताओं में से 22 लाख ऐसे थे, जिनकी मृत्यु हो चुकी थी, लेकिन उनके नाम अब भी वोटर लिस्ट में दर्ज थे। लगभग 36 लाख यानी 4.59 प्रतिशत मतदाता वे हैं, जो या तो दूसरी जगह स्थानांतरित हो गए हैं या फिर जिन्होंने आवश्यक फॉर्म नहीं भरे हैं। वहीं, करीब 7 लाख मतदाताओं ने दो बार नामांकन करवाया था, यानी उनका नाम सूची में दो बार दर्ज हो गया था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Bihar sir political controversy peaks opposition fumes but no complaint reached ec yet
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Amazon Prime Day 2026 की तारीखें घोषित, 3 दिन तक मिलेगी भारी छूट, स्मार्टफोन-लैपटॉप खरीदने वालों का फायदा
Jun 21, 2026 | 04:10 AMसिर्फ 15,000 में पेट्रोल कार बनेगी Flex Fuel Vehicle, अब E85 और E100 पर दौड़ेगी आपकी पुरानी कार
Jun 21, 2026 | 02:54 AMAaj Ka Rashifal 21 June 2026: कर्क राशि वालों को मिलेगा पुरस्कार लाभ,जानें रविवार का भाग्यफल
Jun 21, 2026 | 12:15 AMIndia UK FTA: 15 जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता, पीयूष गोयल ने किया बड़ा ऐलान
Jun 20, 2026 | 11:17 PMमोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Jun 20, 2026 | 11:08 PMYoga Day: आखिर 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस? इसके पीछे का यह सच बहुत कम लोग जानते हैं!
Jun 20, 2026 | 11:04 PMकौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Jun 20, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














