-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Priyanka Gandhi Statement On Supreme Court Bjp Leader Demand Action
प्रियंका गांधी के बयान से गरमाया सियासी माहौल, BJP ने सुप्रीम कोर्ट से की स्वत: संज्ञान की मांग
- Written By: सौरभ शर्मा
Supreme Court द्वारा राहुल गांधी को फटकार लगाने के बाद प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया पर BJP ने आपत्ति जताई है। भाजपा ने इसे कोर्ट की गरिमा का अपमान बताकर मामले में स्वत: संज्ञाने लेने की बात की है।

प्रियंका गांधी के बयान पर गरमाया सियासी माहौल
Priyanka Gandhi Supreme Court Remark: दिल्ली में बुधवार को सियासत उस वक्त गर्मा गई जब सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी को भारतीय सेना पर टिप्पणी के लिए फटकारे जाने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कोर्ट की कोई भी ‘सच्चा भारतीय’ तय करने की भूमिका पर सवाल उठा दिया। प्रियंका गांधी के बयान को लेकर बीजेपी ने जबरदस्त आपत्ति दर्ज की और इसे सुप्रीम कोर्ट की गरिमा का खुला अपमान बताते हुए शीर्ष अदालत से स्वत: संज्ञान लेने की मांग कर डाली। भाजपा प्रवक्ता अमित मालवीय और सांसद मनन कुमार मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि “कानून सब पर बराबर लागू होना चाहिए, गांधी परिवार पर भी।”
सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद कांग्रेस की प्रतिक्रिया
सुप्रीम कोर्ट ने बीते सोमवार अपने फैसले में राहुल गांधी को चेतावनी देते हुए सवाल किया था कि उन्हें कैसे पता चला कि चीन ने भारत की 2,000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया? कोर्ट ने कहा, “अगर आप सच्चे भारतीय हैं, तो ऐसी बात नहीं कहेंगे।” प्रियंका गांधी ने अपने भाई राहुल के बचाव में कहा कि “कोई भी जज यह तय नहीं कर सकता कि कौन सच्चा भारतीय है। न्यायपालिका या सरकार को देशभक्ति का सर्टिफिकेट देने का अधिकार नहीं होना चाहिए। राहुल गांधी ने हमेशा सेना का सम्मान किया है।” कांग्रेस की दलील थी कि विपक्ष का काम सरकार से सवाल पूछना है और राहुल गांधी सिर्फ वही कर रहे हैं।
If the Courts won’t decide who is national and who is anti-national, then who will? The smug entitlement of the Gandhi family is not just baffling — it reeks of contempt for the judiciary. This brazen defiance is a direct challenge to the authority of the Supreme Court and… pic.twitter.com/Tno2y5eKR4 — Amit Malviya (@amitmalviya) August 6, 2025
BJP का आरोप: ‘न्यायपालिका का सीधा अपमान’
अमित मालवीय समेत बीजेपी नेताओं ने प्रियंका के बयान को न्यायपालिका की अवमानना करार दिया है। मालवीय का कहना था, “यदि कोर्ट तय नहीं करेगा कि कौन राष्ट्रभक्त है, तो कौन करेगा? गांधी परिवार का रुख देश की न्यायिक व्यवस्था को चुनौती देने जैसा है।” सांसद निष्कांत दुबे के पुराने मामले का हवाला देकर यह मांग भी उठाई गई कि अगर पिछली बार अदालत ने स्वत: संज्ञान लिया था, तो इस बार भी लेना चाहिए। भाजपा नेता मनन कुमार मिश्रा जैसे वरिष्ठ वकीलों ने ऐलान किया है कि वे प्रियंका गांधी के खिलाफ अवमानना याचिका दाखिल करेंगे।
‘सबके लिए एक कानून, कोई अपवाद नहीं’
भाजपा का तर्क है कि गांधी परिवार अपने को कानून से ऊपर मानता है, जबकि लोकतंत्र और संविधान की भावना यही है कि सभी के लिए नियम समान हों। दूसरी ओर, कांग्रेस ने दोहराया है कि उनके नेताओं को गलत तरीके से निशाना बनाया जा रहा है और उनके बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
सबके सामने करेंगे बेनकाब, सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को लगाई भयंकर फटकार, जेल नियमों पर भड़की अदालत
मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस: HC ने ATS जांच पर उठाए सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों की रिहाई पर रोक से किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट में जज के सामने गाली-गलौज, फिर भी CJI सूर्यकांत ने FIR से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला
यह भी पढ़ें: ‘गिरफ्तार करो या गोली मारो, बंगाली भाषा के लिए लड़ती रहूंगी’, ममता बनर्जी का एलान
रुझान और संभावित असर
यह विवाद न केवल संसद और कोर्ट के रिश्तों को फिर चर्चा में ले आया है, बल्कि देश में अभिव्यक्ति की आजादी, विपक्ष की भूमिका, और न्यायपालिका के अधिकारों को लेकर नई बहस भी खड़ी कर रहा है। अब देखना यह है कि सुप्रीम कोर्ट प्रियंका गांधी के बयान पर स्वता: संज्ञान लेकर कोई बड़ा निर्णय लेता है या नहीं।
Priyanka gandhi statement on supreme court bjp leader demand action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस का डबल डोज, ZEE5 की इन 5 फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट, एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज
Jul 12, 2026 | 04:42 PMG4 Monsoon Rally 2.0: नासिक में राष्ट्रीय मोटरस्पोर्ट्स प्रतियोगिता 18 और 19 जुलाई को होगी
Jul 12, 2026 | 04:37 PMरिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PMमहाराष्ट्र के 63 लाख किसानों को मिलेगी बड़ी राहत, CM देवेंद्र फडणवीस ने की 2 लाख तक कर्जमाफी की घोषणा
Jul 12, 2026 | 04:31 PMपुणे में हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो के लिए और इंतजार: अब अगस्त में शुरू होने की उम्मीद; 20% बढ़ी प्रोजेक्ट लागत
Jul 12, 2026 | 04:25 PMMP DA News: मध्य प्रदेश के 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते का इंतजार, 2% बढ़ोतरी की मांग तेज
Jul 12, 2026 | 04:24 PMCOVID-19 Alert: भारत में कोरोना की वापसी, आंध्र प्रदेश में 2 मरीजों की मौत से बढ़ी चिंता; 8 एक्टिव मामले
Jul 12, 2026 | 04:16 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM
चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM














