सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- IANS) 
देश

देश का मौसम: आज कई राज्यों में तबाही मचाएगा मानसून, IMD ने जारी की चेतावनी

IMD Weather Forecast: देश के पहाड़ी राज्यों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश का दौर जारी है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार को कई राज्यों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

अभिषेक सिंह

IMD Weather Update: इस समय समूचे देश में मूसलाधार बारिश जारी है। यूपी-उत्तराखंड से लेकर बिहार तक नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। पिछले दो दिनों में राजधानी दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर से सटे शहरों में भी अच्छी बारिश देखने को मिली है। दिल्ली के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भी भर गया है। इस बीच, मौसम विभाग ने बुधवार को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज यहां आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के आनंद विहार, दक्षिणी इलाकों, पीतमपुरा, लक्ष्मी नगर, रोहिणी, उत्तरी दिल्ली में सामान्य स्तर की बारिश होने की संभावना है। ऐसे में तापमान में भी गिरावट आने की उम्मीद है। आज की बारिश के बाद दिल्लीवासियों को उमस से राहत मिल सकती है।

उत्तर प्रदेश में होगी जमकर झमाझम

उत्तर प्रदेश की बात करें तो मौसम विभाग ने आज यूपी के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी में भारी बारिश के साथ-साथ कुछ इलाकों में बिजली गिरने का भी अलर्ट है। यूपी के झांसी, लीलातपुर, आगरा, जालौन, महोबा, हमीरपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार के इन जिलों में बरसेंगे मेघ

बिहार की बात करें तो आज बिहार की राजधानी समेत कई जिलों में मध्यम बारिश की संभावना है। बिहार के पटना, अररिया, सुपौल, किशनगंज, बेगुसराय, शेखपुरा, नालन्दा, खगड़िया, बेगुसराय, नालन्दा, गया में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बांका, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढी, मुजफ्फरपुर, सीवान में भी बारिश हो सकती है।

पहाड़ों पर दिख रहा तबाही का मंजर

बीते कल पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जोरदार बारिश हुई। हिमाचल में तो एक बार फिर बादल फटने की घटना सामने आई। जबकि उत्तराखंड से भी भूस्खलन की तस्वीरें सामने आई। इन दोनों ही राज्यों में IMD ने आज भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

लोहाघाट, चंपावत में बारिश के बाद का दृश्य (फोटो)

पूर्वी राजस्थान में रेड अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग ने बुधवार के लिए पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अनुमान जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं उससे सटे पश्चिमी मध्य प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और बिहार में भी भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में भी होगी जोरदार बारिश

IMD ने कई अन्य राज्यों के लिए भारी बारिश की का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी के साथ नॉर्थ-ईस्ट के सभी राज्य शामिल हैं।

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी