आज का मौसम: दिल्ली में खतरे की घंटी, हिमाचल में भी भारी तबाही; IMD ने दी चेतावनी

Today Weather Update: दिल्ली में आज यानी शुक्रवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 30 से 32°C रहने की संभावना है।
Today Weather Update17th october
(कॉन्सेप्ट फोटो/ नवभारत लाइव)
Published on
Updated on

Today Weather Forecast: देश के अलग-अलग हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है। उत्तर भारत और दक्षिण भारत के ज्यादातर राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में देश की राजधानी दिल्ली, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र व कच्छ, रायलसीमा और तमिलनाडु में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है।

राष्ट्रीय राजधानी के कई निचले हिस्सों में यमुना नदी का पानी घुसने लगा है, जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। इसके साथ ही हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से यमुना में पानी छोड़ा जाएगा। इसके साथ जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर जाने की आशंका है। प्रशासन ने कई इलाकों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल और उत्तराखंड में बुरा हाल

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से राज्य के अधिकांश इलाकों का बुरा हाल हो गया है। कई जगहों पर भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं हुई हैं, जिसके कारण स्कूल और कई सड़कें बूरी तरह से बंद हो चुकी हैं। राज्य में भारी बारिश के बाद दो नेशनल हाईवे समेत कुल 385 सड़कें बंद हो गई हैं। मंडी में एनएच 70 (मंडी-कोटली मार्ग) बंद है, जबकि सिरमौर में एनएच 707 (हाटकोटी से पांवटा साहिब) भूस्खलन के बाद कई स्थानों पर बंद हो गया है।

महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बारिश से लोगों का हाल-बेहाल है। सड़कों पर पानी भरा है और इस वजह से यातायात में परेशानी आ रही है। तटीय कर्नाटक, दक्षिण कोंकण और गोवा, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, विदर्भ और उत्तर पंजाब के हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, केरल, उत्तर कोंकण और गोवा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश मुमकिन है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में आज यानी शुक्रवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 30 से 32°C और 23 से 25°C के बीच रहने की संभावना है। स्काईमेट के मुताबिक, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, केरल, उत्तर कोंकण और गोवा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com