अंतिम संस्कार के लिए पैसे और सुसाइड लेटर छोड़कर बुजुर्ग ने की आत्महत्या, फोटो- सोशल मीडिया 
देश

अंतिम संस्कार के लिए पैसे और सुसाइड लेटर छोड़कर बुजुर्ग ने की आत्महत्या, बुढ़ापे से था परेशान

Tamil Nadu के तिरुपत्तूर में 75 साल के रिटायर निरीक्षक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने अंतिम संस्कार के लिए 25 हजार रुपये रखे और नोट में वृद्धावस्था में देखभाल न होने का जिक्र किया।

प्रतीक पाण्डेय

Tamil Nadu Suicide News: तमिलनाडु के तिरुपत्तूर जिले के वानियामबाड़ी क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। 75 वर्षीय चंद्रशेकर ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में उन्होंने वृद्धावस्था के संघर्ष का जिक्र करते हुए अंतिम संस्कार के लिए 25 हजार रुपये भी रखे थे।

यह दुखद घटना तमिलनाडु के तिरुपत्तूर जिले के वानियामबाड़ी, नगर पालिका के अंतर्गत न्यूटाउन इलवे गेट के पास रेलवे ट्रैक पर हुई। एक बुजुर्ग व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड कर लिया। ट्रेन से टकराकर मरने की सूचना स्थानीय लोगों ने जोलारपेट्टई रेलवे पुलिस को दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने मृतक के शव को बरामद किया।

न्यूटाउन इलवे गेट के पास मिला शव

पुलिस की पूछताछ और जांच में पता चला कि मृतक वानियामबाड़ी के पास चेट्टियाप्पनूर क्षेत्र का रहने वाला 75 साल का चंद्रशेकर था। वह तिरुवन्नामलाई जिले में सांख्यिकी विभाग में एक निरीक्षक के रूप में सेवानिवृत्त हुआ था और उसकी शादी नहीं हुई थी। जोलारपेट्टई रेलवे पुलिस ने इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

सुसाइड नोट में छलका वृद्धावस्था का दर्द

रेलवे पुलिस को बुजुर्ग की शर्ट की जेब से एक हाथ से लिखा हुआ कागज बरामद हुआ। इस सुसाइड नोट में उन्होंने अपना नाम और पता सहित अन्य विवरण लिखा था। नोट के मुताबिक, चंद्रशेकर वृद्धावस्था के कारण बहुत संघर्ष कर रहा था। उन्होंने लिखा कि उनकी देखभाल करने के लिए कोई नहीं था। उन्होंने यह भी बताया कि वह काफी वक्त से सुसाइड करने की कोशिश कर रहा था, और इसके लिए उन्होंने किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया। उन्होंने अपने दोस्तों को परेशान न करने की इच्छा भी व्यक्त की।

अंतिम संस्कार के लिए छोड़े 25 हजार रुपये

बुजुर्ग ने वानियामबाड़ी शहर के पुलिस निरीक्षक को हाथ से लिखे एक पत्र में अपनी अंतिम इच्छा का विवरण दिया। उन्होंने लिखा कि कोई भी उन्हें देखने नहीं आएगा। उनकी इच्छा थी कि मरने के बाद, उनके शरीर का पोस्टमार्टम किया जाना चाहिए और उसे अस्पताल से सीधे श्मशान घाट में दफनाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि वह अपने घर में शव नहीं रखना चाहते और कृपया उनकी इच्छा पूरी करें। वृद्धावस्था में अपनी देखभाल करने वाला कोई नहीं होने के कारण आत्महत्या करने वाले बुजुर्ग ने अपने अंतिम संस्कार के लिए 25 हजार रुपये रखे थे। इस घटना से क्षेत्र में गहरा दुख और सनसनी फैल गई है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें