मल्लिकार्जुन खरगे, सीजेआई सूर्यकांत सौजन्य-IANS
देश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

Mallikarjun Kharge on CEC Immunity: मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि वह और राहुल गांधी CJI से मिलकर CEC विवाद पर स्थिति स्पष्ट करेंगे। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को मिली कानूनी सुरक्षा पर भी सवाल उठाए।

प्रिया जैस

Highlights:

  • मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने सीजेआई सूर्यकांत से मुलाकात का समय मांगा।

  • मल्लिकार्जुन खरगे ने CJP प्रदर्शन को लेकर इमरजेंसी का जिक्र किया।

  • कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने सरकार और CEC पर वोट चोरी के आरोप लगाए।

Mallikarjun Kharge Rahul Gandhi CJI Meeting: कांग्रेस पार्टी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मुलाकात के बाद अब चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया से मुलाकात करने की योजना बना रहे है। इसके लिए मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने सीजेआई को पत्र लिखकर कल मिलने का समय मांगा है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए कहा, "कल हम भारत के मुख्य न्यायाधीश से भी मिलने वाले हैं। मैंने एक पत्र लिखा है और राहुल ने भी एक पत्र लिखा है। हमने शाम 4 से 5 बजे के बीच का समय मांगा है। अब देखते हैं क्या होता है। हम उन्हें स्थिति से अवगत भी कराएंगे। हम उनके सामने कोई मांग नहीं रख सकते। हम बस हाथ जोड़कर उनसे अनुरोध करेंगे। ये कुछ ऐसी बातें हैं जिनका ध्यान रखा जाना चाहिए।"

CJP प्रोटेस्ट को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने CJP प्रदर्शन को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बीच इमरजेंसी का जिक्र किया। खरगे ने कहा, "कल भी युवा विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन इमरजेंसी के दौरान भी ऐसी चीजें नहीं हुई थीं। इमरजेंसी के समय हम सभी मंत्री थे। न तो ट्रेनें रोकी गईं, न ही उड़ानें रोकी गईं, कुछ भी नहीं हुआ। लोग आजादी से आ-जा सकते थे।"

इमरजेंसी का दौर याद दिलाते हुए उन्होंने कहा, "उस समय मैं शिक्षा मंत्री था और देवराज उर्स राज्य के मुख्यमंत्री थे। हमने कभी भी बिना वजह किसी को गिरफ्तार नहीं किया। असल में, कई लोग देवराज उर्स के पास आकर अनुरोध करते थे, 'कृपया हमें गिरफ्तार कर लीजिए।' तब वे उन्हें गिरफ्तार करने से इनकार कर देते थे। वे कहते थे, 'मैं किस आधार पर गिरफ्तारी कर सकता हूं?'"

पीएम मोदी पर लगाया वोट चोरी का आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने CEC को लेकर भी बड़ा बयान दिया। खरगे ने आगे कहा, "एक और बात जो मैं आपको बताना चाहता हूं। CEC यानी मुख्य चुनाव आयुक्त एक संवैधानिक संस्था है। क्योंकि वे चाहते हैं कि वोटों की चोरी जारी रहे। और उन्होंने वोटों की जो भी चोरी की है, उसी के दम पर केंद्र में सरकार बनाई है। और राज्यों में भी, यह बात हम नहीं कह रहे हैं। उनके अपने लोग ही ऐसा कह रहे हैं।"

खरगे ने कहा, "ऐसा माहौल बनाने के लिए, मोदी मुख्य चुनाव आयुक्त और सदस्यों की सुरक्षा के लिए 2023 का कानून लाए। उन्होंने वह सुरक्षा (इम्युनिटी) दी। ऐसी सुरक्षा तो भारत के राष्ट्रपति या मुख्य न्यायाधीश को भी नहीं मिली है, लेकिन एक चुनाव आयुक्त को दी गई है।"

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने फिर कहा कि कांग्रेस अपने अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। हालांकि, इन आरोपों पर केंद्र सरकार की प्रतिक्रिया के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Delhi CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अवमानना का नोटिस जारी किया, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया

ध्रुव राठी और CJP नेता रिहा, पूछताछ के बाद छूटे, 2 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी सबकी नजरें

अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को राहत, मजिस्ट्रेट ने सुनवाई के बाद किया रिहा, जाएंगे जंतर-मंतर?