
Jantar Mantar CJP Protest Live Updates: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने घोषणा की है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उनका विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा। रविवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए है। 30,000 से ज्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री जवान तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस ने CJP नेता अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को प्रिवेंटिव कस्टडी (एहतियाती हिरासत) में लिया गया था। उन्हें आज दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेशी के बाद रिहा कर दिया गया।
जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट से जुड़ी सभी ताजा और लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए बनें रहिए नवभारत लाइव के लाथ...
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उनका विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा। रविवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए है। 30,000 से ज्यादा पुलिस और पैरामिलिट्री जवान तैनात किया गया है।
VIDEO | Delhi: Security beefed up near Jantar Mantar and nearby areas, with police personnel deployed as part of heightened security arrangements.
— Press Trust of India (@PTI_News) October 11, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/vkxphppx0c
दिल्ली में मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन के बाहर कई बसें तैनात की गई हैं। कल हुए मार्च के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिए जाने के बाद, CJP ने आज सुबह 10:00 बजे जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। इस प्रदर्शन का नेतृत्व राष्ट्रीय संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे करेंगे।
Delhi: Several buses have been deployed outside Mandi House Metro Station.
— IANS (@ians_india) October 11, 2026
CJP has called for a protest at Jantar Mantar at 10:00 AM today led by national organization in-charge Ajinkya Shinde, following mass detentions during yesterday's march. pic.twitter.com/5N89VmYpcC
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को आज दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाना है।
#WATCH | Delhi: Security has been heightened outside Delhi Cantt Police Station, where CJP leader Abhijeet Dipke, Ashutosh Ranka, and Saurav Das will be produced before the Executive Magistrate. pic.twitter.com/3Ws7Ctklvd
— ANI (@ANI) October 11, 2026
CJP नेता अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को प्रिवेंटिव अरेस्ट के बाद दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।
#WATCH | Delhi: CJP leader Abhijeet Dipke, Ashutosh Ranka, and Saurav Das produced before the Executive Magistrate at Delhi Cantt Police Station after preventive arrest. pic.twitter.com/wL1nt52zJA
— ANI (@ANI) October 11, 2026
कैंट पुलिस स्टेशन में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेशी के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को रिहा कर दिया गया।
दिल्ली में सेवा तीर्थ और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के पास सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और बैरिकेड्स लगाए गए हैं। DMRC ने कल घोषणा की थी कि दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट खुले हैं।
#WATCH | Delhi: Security has been deployed, and barricades have been put up near Seva Teerth and Central Secretariat metro stations.
— ANI (@ANI) October 11, 2026
DMRC announced yesterday that the entry and exit gates of all Metro Stations of the Delhi Metro network were open. pic.twitter.com/WuNXnnjQcz
CJP नेता अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने के बाद रिहा कर दिया गया है। CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका का कहना है, "हम दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।"
Delhi: CJP leaders Abhijeet Dipke, Saurav Das and Ashutosh Ranka leave Delhi Cantt Police Station after being released by the Executive Magistrate’s court pic.twitter.com/t2Tng26O9h
— IANS (@ians_india) October 11, 2026
दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को 10 अक्टूबर को BNSS की धारा 126/170 के तहत एहतियातन अरेस्ट किया गया था। सभी जरूरी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया और उन्हें 11 अक्टूबर को SEM कोर्ट, दिल्ली कैंट के सामने पेश किया गया था। दिल्ली पुलिस ने शांति और अच्छा व्यवहार बनाए रखने के लिए एक साल की अवधि के लिए ₹50,000/- का जमानत बॉन्ड भरा गया और SEM कोर्ट ने उन्हें रिहा कर दिया।
सुप्रीम कोर्ट 10 अक्टूबर को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुनवाई शुरू की। जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स द्वारा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के खिलाफ दायर याचिकाओं और आदेशों की जानबूझकर अनदेखी करने के आरोप में दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई कर रही है।
कोर्ट उन सभी वकीलों की बात सुनने को तैयार हो गया है जो विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामलों में अपनी-अपनी याचिका का जिक्र करना चाहते हैं।
दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा जबरदस्ती विरोध प्रदर्शन करने की कोशिशों के सिलसिले में 20 से अधिक एफआईआर दर्ज की है।
दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए मेट्रो, ट्रेन और इंटरनेट सेवाएं सामान्य रूप से चलनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने लोगों की आवाजाही को ट्रैफिक नियमों के अधीन रखने का निर्देश दिया है और बैरिकेड्स की ज़रूरत की समीक्षा करने को कहा है।
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस के इनर सर्कल में जमा हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
#WATCH | Delhi Police detain protesters gathered at the Inner Circle of Connaught Place. pic.twitter.com/oGTNGY5Qiy
— ANI (@ANI) October 11, 2026
CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा, "मैं अब अपने परिवार के साथ रहने के लिए घर जा रहा हूं, क्योंकि मेरी दादी का निधन हो गया है। आशुतोष और सौरव दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और आगे की योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे।"
Delhi: CJP founder Abhijeet Dipke says, "...I am going home now to be with my family, as my grandmother has passed away. Ashutosh and Saurav will hold a press conference at 2 pm and share further plans..." pic.twitter.com/9SfBAUlFYw
— IANS (@ians_india) October 11, 2026
दिल्ली में कनॉट प्लेस के इनर सर्कल में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे SFI, AISF और AIYF के कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस हिरासत में ले रही है।
#WATCH | Delhi: Workers of SFI, AISF and AIYF are being detained by Delhi Police while holding a protest against CEC Gynesh Kumar at the Inner Circle of Connaught Place. pic.twitter.com/oM80AiZzlN
— ANI (@ANI) October 11, 2026
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर CJP के सह-संयोजक सौरव दास ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट ने आज बहुत अच्छा काम किया है और उनकी टिप्पणियां भी बहुत अच्छी हैं। अब हम देखेंगे कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन होता है या नहीं। जैसा कि आपने देखा, मेट्रो स्टेशनों से जुड़ा आदेश भी पूरी तरह से लागू नहीं किया गया था।"
Delhi: On the Supreme Court's orders, CJP Co-Convenor Saurav Das says, "The Supreme Court has done a very good job today, and its observations are very good. Now, we will see whether the Supreme Court's order is implemented or not. As you saw, the order regarding metro stations… pic.twitter.com/rujLlhlO2D
— IANS (@ians_india) October 11, 2026
CJP के को-कन्वीनर आशुतोष रांका ने अभिजीत की दादी की खबर को लेकर खुलासा किया। उन्होंने कहा, "कल अभिजीत की दादी का निधन हो गया। जब अभिजीत को उनकी मौत की खबर दी गई, तो दिल्ली पुलिस ने बहुत अमानवीय व्यवहार किया। मुझे शर्म आती है कि देश की राजधानी में पुलिस ने ऐसा बर्ताव किया। जब दीपके को भी उनकी दादी की मौत के बारे में बताया गया, तब भी दिल्ली पुलिस के लोग कैमरे और माइक लेकर वहां खड़े थे। उन्होंने इस घटना को भी तमाशा बनाने की कोशिश की।"
Delhi: CJP Co-Convenor Ashutosh Ranka says, "...Abhijeet’s grandmother passed away yesterday. When Abhijeet was informed about her death, Delhi Police behaved in such an inhuman manner. I feel ashamed that the police in the national capital of this country behaved this way. Even… pic.twitter.com/V9UZPznWUf
— IANS (@ians_india) October 11, 2026
दिल्ली में CJP के सह-संयोजक सौरव दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इमरजेंसी जैसे माहौल पर बात की। सौरव दास ने कहा, "पूरे देश में खुली इमरजेंसी जैसे हालात हैं। ऐसे हालात आखिरी बार 1975 में तानाशाही शासन के दौरान देखे गए थे। सरकार को डेलीगेशन की डिमांड करनी चाहिए थी। लेकिन ऐसा माहौल बनाया गया, जिसमें भारत अपने ही देश के लोगों के साथ जंग लड़ रहा है।"
Delhi: CJP Co-Convenor Saurav Das says, "There is a situation resembling an open emergency across the country. Such conditions were last witnessed in 1975 under a dictatorial regime..." pic.twitter.com/u0ggnEeGiq
— IANS (@ians_india) October 11, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाया हैं। सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि हमारे फ़ोन ज़ब्त कर लिए लेकिन ज़ब्ती का कोई मेमो नहीं दिया। हमें शक है कि हमारे फ़ोन हैक या क्लोन किए गए थे। जैसा कि पिछले कुछ सालों में दूसरे एक्टिविस्ट के साथ हुआ है, हमें डर है कि उन्होंने हमारे डिवाइस हैक करके उनमें ऐसे दस्तावेज़ या दूसरी चीज़ें डाल दी होंगी जिन्हें बाद में सबूत के तौर पर पेश किया जा सके। हम यहाँ यह कहना चाहते हैं कि हमारे फ़ोन शायद कॉम्प्रोमाइज़ हो गए हैं।
#WATCH | Delhi: Cockroach Janta Party (CJP) Chief Spokesperson Saurav Das says, "They seized our phones but did not provide a seizure memo... We suspect our phones were hacked or cloned. Just as has happened to other activists over the years, we fear they may have hacked into our… pic.twitter.com/D3qVbegrct
— ANI (@ANI) October 11, 2026
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में 20 FIR दर्ज की हैं। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किया गया था, जिसमें मतदाता सूची SIR में कथित गड़बड़ियों का आरोप लगाया गया था।
उन्होंने बताया कि इन मामलों में कमला मार्केट पुलिस स्टेशन में दर्ज एक FIR भी शामिल है, जिसके तहत दक्षिणपंथी संगठन 'हिंदू रक्षा दल' से जुड़े होने का दावा करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन पर विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हमला करने और महिलाओं के साथ बदसलूकी करने का आरोप है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में सीजेपी का विरोध प्रदर्शन जारी है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में सीजेपी का विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले रही है। प्रदर्शकारियों और पुलिस के बीच झड़प की बात भी सामने आ रही है।
दिल्ली में सीजेपी का प्रदर्शन जारी है। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की सूचना मिली है। प्रदर्शकारियों को पुलिस गिरफ्तार कर रही है।
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने ट्वीट किया है। ट्वीट में लिखा है, हमने ऐसा कोई बॉन्ड साइन नहीं किया है जिसमें कहा गया हो कि हम विरोध नहीं करेंगे। हम फिर से सड़कों पर उतरेंगे।
Haven’t signed any bond that says we won’t protest. We will hit the streets again.
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 11, 2026
दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस की DCP PRO नेहा यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है। नेहा यादव ने कहा प्रदर्शन के दौरान सीजेपी ने कानून का पालन नहीं किया। इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है।
WATCH LIVE: Delhi Police addresses Media on Protest Situation, Alleged Attacks on Cops I CJP Protest#delhipolice #cjp #cjpprotest #delhinews #jantarmantar #delhi #news #live https://t.co/8ccx9wWfKP
— ANI (@ANI) October 11, 2026
मुंबई में CJP के प्रदर्शन के बीच पुलिस प्रदर्शनकारियों को ले जा रही थी। इसे रोकने के लिए UBT सेना के नेता आदित्य ठाकरे पुलिस वैन पर चढ़ गए।
UBT Sena leader Aditya Thackeray climbs police van to stop it from taking away protestors pic.twitter.com/JlechE11Wo
— Vivek Musafir (@VRN_94) October 11, 2026
नागपुर पहुंचने पर अभिजीत दिपके ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा हम फिर से सड़कों पर उतरेंगे। हम अमित शाह और मोदी जैसे लोगों से डरने वाले नहीं हैं। हमें एक बार नहीं, बल्कि सौ बार जेल में डाल दो, हमें आपकी तानाशाही से डर नहीं लगता। हम आपकी तानाशाही को खत्म कर देंगे।
UBT नेता आदित्य ठाकरे ने कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन स्थल पहुंचकर कहा, यहां दिल्ली जैसा बर्ताव किया जा रहा है। भाजपा डरी हुई है लेकिन जो सारे गद्दार नेता भाजपा में शामिल हुए थे, वे क्या कह रहे हैं? एकनाथ शिंदे कहां छिपे हैं? उनके अन्य नेता कहां छिपे हैं?
कनॉट प्लेस से प्रदर्शनकारियों को पुलिस हटा रही है। बसों में भरकर पुलिस सभी प्रदर्शनकारियों को अपने साथ ले जा रही है।
प्रदर्शन को लेकर ध्रुव राठी ने अपना विचार रखा। उन्होंने कहा मैं विशेष रूप से इस विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने आया था, क्योंकि यह एक ऐसा मुद्दा है, जिसकी मुझे वास्तव में चिंता है। चुनाव आयोग का निष्पक्ष होना बेहद जरूरी है। वोटों की चोरी एक बेहद गंभीर मुद्दा है।
दिल्ली: यूट्यूबर ध्रुव राठी ने कहा, "मैं यहां एक आम नागरिक के तौर पर आया हूं। ऐसा नहीं है कि मैं CJP या किसी अन्य संगठन से जुड़ा हुआ हूं। मैं अपनी व्यक्तिगत तौर से यहां आया हूं, ठीक उसी तरह, जैसे देशभर में लाखों लोग विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।" pic.twitter.com/I3IGouEsDX
— IANS Hindi (@IANSKhabar) October 11, 2026
CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस की कस्टडी में रहने के दौरान अपनी दादी के निधन की खबर मिलने के बारे में बात की।
VIDEO | CJP founder Abhijeet Dipke speaks on receiving information about demise of his grandmother while being in custody of Delhi Police.
— Press Trust of India (@PTI_News) October 11, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/tvjBT6K3Ch
कैमरे के सामने अभिजीत दिपके की मां अनीता दिपके का दर्द छलका है। उन्होंने कहा दिल्ली पुलिस अगर अभिजीत को कल ही छोड़ देती तो वह अपने दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हो पाता।
#WATCH | Hingoli, Maharashtra: Abhijeet Dipke's mother, Anita Dipke, says, "...They (Delhi Police) should have let him go first. He was actually supposed to arrive here from Mumbai last night—coming straight here for his grandmother's funeral...If they had released him yesterday,… pic.twitter.com/nsXKGZxGZc
— ANI (@ANI) October 11, 2026
दिल्ली में सीईसी के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। इस दौरान पुलिस प्रदर्शनकारियों को लगातार हिरासत में ले रही है। रविवार, 11 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें डिटेन करने की प्रक्रिया शुरू की।
Delhi: Police detain protesters demonstrating against CEC Gyanesh Kumar and the Election Commission of India (ECI) at Connaught Place pic.twitter.com/JqvCSLSlwr
— IANS (@ians_india) October 11, 2026