वायरल वीडियो का स्क्रीनग्रैब (सोर्स- सोशल मीडिया) 
देश

बैंक मैनेजर ने लगाया बैन...तो कर्मचारियों ने किया 'बीफ फेस्टिवल' का आयोजन, केरल से सामने आया VIDEO

Beef Festival Viral Video: केरल के एर्नाकुलम जिले में कोच्चि स्थित केनरा बैंक के एक मैनेजर ने कैंटीन में बीफ पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके विरोध में कर्मचारियों ने 'बीफ फेस्टिवल' का आयोजन कर डाला।

अभिषेक सिंह

Beef Festival Kerala: दक्षिण भारतीय राज्य केरल के एर्नाकुलम जिले में कोच्चि स्थित केनरा बैंक के एक मैनेजर ने कैंटीन में बीफ पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके विरोध में कर्मचारियों ने 'बीफ फेस्टिवल' का आयोजन कर डाला। बैंक कर्मचारियों ने मैनेजर के केबिन के सामने बीफ और पराठे खाकर विरोध जताया। सोशल मीडिया पर इस अनोखी खिलाफत की चर्चा हो रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। हाल ही में उनकी नियुक्ति केरल में हुई है। इसी केनरा बैंक की कैंटीन में कभी-कभी बीफ परोसा जाता था। बैंक मैनेजर ने कैंटीन में बीफ परोसने पर बैन लगाते हुए कैंटीन कर्मचारियों को आदेश दिया कि अब बीफ न बनाया जाए।

कर्मचारियों ने मनाया बीफ फेस्टिवल

इस निर्णय के बाद बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) के नेतृत्व में कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। फेडरेशन के नेता एसएस अनिल ने कहा कि शुरुआत में हम बैंक मैनेजर के अभद्र व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले थे। लेकिन इस प्रतिबंध के बाद हमने 'बीफ फेस्टिवल' मनाने का फैसला किया। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

खान-पान निजी मामला है: फेडरेशन

फेडरेशन ने आगे यह भी कहा कि यह बैंक संविधान के दिशानिर्देशों के अनुसार काम करता है। कौन क्या खाएगा यह एक निजी मामला है। भारत में हर व्यक्ति को अपना भोजन चुनने का अधिकार है। हम किसी को भी गोमांस खाने के लिए मजबूर नहीं कर रहे हैं।

नेताओं ने भी किया प्रदर्शन का समर्थन

बैंक कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन को राज्य के नेताओं का भी समर्थन मिला। वाम समर्थित निर्दलीय विधायक केटी जलील ने विरोध प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए फेसबुक पर लिखा कि केरल में संघ परिवार का कोई एजेंडा नहीं चलेगा। कोई और तय नहीं करेगा कि क्या पहनना है, क्या खाना है और क्या सोचना है।

विधायक केटी जलील ने कहा कि यह धरती लाल है। इस धरती का दिल लाल है। जहां कहीं भी लाल झंडा लहराता है, आप बिना किसी डर के फासीवादियों के खिलाफ बोल सकते हैं और कार्रवाई कर सकते हैं। कोई आपको नुकसान नहीं पहुँचाएगा। जब तक कम्युनिस्ट एकजुट हैं, हम किसी को भी भगवा झंडा नहीं फहराने देंगे।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन