सांकेतिक तस्वीर Source- IANS
देश

Kal Ka Mausam: 30 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया मौसम का अलर्ट

Weather Update 30 November 2026: 30 नवंबर को दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा छा सकता है। अंडमान-निकोबार में भारी बारिश, गरज-चमक और 60 किमी/घंटा तक तेज हवाओं का अनुमान है।

अर्पित शुक्ला

Highlights

  • दिल्ली-NCR, यूपी, पंजाब और हरियाणा में सुबह घने कोहरे की चेतावनी।

  • अंडमान-निकोबार में 30 नवंबर और 1 दिसंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान।

  • हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 3 से 5 दिसंबर के बीच बारिश हो सकती है।

IMD Weather Forecast 30 November 2026: नवंबर की विदाई के साथ देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। कहीं घना कोहरा तो कहीं बारिश और तेज हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, सोमवार यानी 30 नवंबर को दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में सुबह घना कोहरा छाने की आशंका है।

वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट है। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है। दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में भी बारिश जारी रह सकती है।

दिसंबर की शुरुआत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण 3 से 5 दिसंबर के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 4 और 5 दिसंबर को कई स्थानों पर बारिश का अनुमान है। हालांकि, पश्चिमी और मध्य भारत में अगले एक सप्ताह तक बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

किन राज्यों में बारिश का अलर्ट?

30 नवंबर को अंडमान-निकोबार में कई स्थानों पर बारिश और कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भी कहीं-कहीं बारिश का अनुमान है।

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा?

दिल्ली में सोमवार सुबह घना कोहरा छा सकता है। IMD ने 2 दिसंबर तक सुबह कोहरे की चेतावनी जारी की है। इससे दृश्यता और यातायात प्रभावित हो सकता है। दिन में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 5 दिसंबर को कुछ इलाकों में हल्की बारिश संभव है।

उत्तर प्रदेश-बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा?

उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में सुबह घना कोहरा छाने की आशंका है। 1 दिसंबर तक कई इलाकों में दृश्यता कम रह सकती है। फिलहाल बारिश का कोई बड़ा अलर्ट नहीं है और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं, बिहार में 30 नवंबर को मौसम शुष्क रह सकता है। सुबह और रात में ठंड महसूस होगी। फिलहाल भारी बारिश या किसी बड़े मौसमी अलर्ट की चेतावनी नहीं है।

पहाड़ों पर कल मौसम कैसा रहेगा?

हिमाचल प्रदेश में 3 दिसंबर तक सुबह कोहरे की चेतावनी है। 3 से 5 दिसंबर के बीच कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। उत्तराखंड में सोमवार को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 3 से 5 दिसंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

हरियाणा-राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा?

हरियाणा में 2 दिसंबर तक सुबह घना कोहरा छा सकता है। 5 दिसंबर को कुछ इलाकों में बारिश संभव है। राजस्थान में सोमवार को मौसम शुष्क रहेगा। सुबह और रात के तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ सकती है।

केरल में कल मौसम कैसा रहेगा?

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। 3 दिसंबर तक गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। केरल और माहे में भी बारिश जारी रहेगी। 2 और 3 दिसंबर को गरज-चमक, जबकि 4 और 5 दिसंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

लक्षद्वीप में 29 नवंबर और 5 दिसंबर को कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं, 2 से 4 दिसंबर के बीच कुछ इलाकों में बारिश का अनुमान है।

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 1 दिसंबर तक सुबह घना कोहरा छा सकता है। ओडिशा में भी सुबह कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।

Delimitation Bill Live: स्टालिन के आवास के लिए निकले INDIA गठबंधन के नेता, खरगे-राहुल और सोनिया मौजूद

अग्निवीरों के लिए खुशखबरी! शादी की मिलेगी छूट, 6 साल की सेवा का मौका; फाइनल रिजल्ट भी जारी

शरद पवार को NDA जॉइन करने का खुला ऑफर! शिंदे गुट के बड़े नेता बोले- स्वागत है, सरकार को होगा फायदा

मोहम्मद शमी ने नितिन नबीन से की मुलाकात, BJP अल्पसंख्यक मोर्चा में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी!

8th Pay Pension से कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में तगड़ी बढ़ोतरी; 25,000 की मूल पेंशन पर कैलकुलेशन देखें