अग्निवीरों के लिए खुशखबरी! शादी की मिलेगी छूट, 6 साल की सेवा का मौका; फाइनल रिजल्ट भी जारी

Agniveer Marriage Rules 2026: अग्निपथ योजना में बदलाव के बाद दो साल का अतिरिक्त कार्यकाल चुनने वाले अग्निवीर ट्रेनिंग पूरी होने पर शादी कर सकेंगे। जानें 'सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी' के नए नियम।
Indian Army Agniveer Scheme New Rules And Result 2026
इंडियन आर्मी अग्निवीर स्कीम के नए नियम और रिजल्ट 2026सोर्स-AI
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • दो साल का अतिरिक्त कार्यकाल चुनने वाले अग्निवीरों को ट्रेनिंग पूरी होने के बाद शादी की अनुमति मिलेगी।

  • 'सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी' के तहत सेवा अवधि चार से बढ़ाकर छह साल की जा सकती है।

  • छह साल बाद नियमित सैनिक बनने का अवसर निर्धारित मानकों और प्रदर्शन के आधार पर मिलेगा।

Agniveer Selection And Result 2026: भारतीय सेना में अग्निवीर के तौर पर सेवा दे रहे युवाओं के लिए शादी को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। बता दें कि अब शुरुआती चार साल की सेवा पूरी करने के बाद दो साल का अतिरिक्त कार्यकाल यानी 'सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी' चुनने वाले अग्निवीरों को शादी करने की अनुमति मिल सकेगी।

हालांकि, इसके लिए उन्हें एक्सटेंशन के दौरान निर्धारित शुरुआती ट्रेनिंग पूरी करनी होगी। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद वे तय छुट्टियों में शादी कर सकेंगे। नौसेना ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए हैं। वहीं, थल सेना और वायु सेना की ओर से भी अपने नियमों के अनुसार फैसला लिया जा सकता है।

क्या है अग्निवीरों की शादी को लेकर नया नियम?

अग्निपथ योजना के पुराने नियमों के तहत अग्निवीरों को चार साल की शुरुआती सेवा के दौरान शादी करने की अनुमति नहीं थी। लेकिन अब दो साल का अतिरिक्त कार्यकाल चुनने वाले अग्निवीरों को यह छूट दी जाएगी। इसके लिए उन्हें पहले निर्धारित ट्रेनिंग पूरी करनी होगी। इसके बाद वे छुट्टी लेकर विवाह कर सकेंगे।

Indian Army Agniveer Scheme New Rules And Result 2026
अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! 6 साल की सेवा के बाद सेना में नियमित होने का मिलेगा मौका, CDS ने बताई योजना

पहले बैच के अग्निवीरों का चार साल का कार्यकाल होगा पूरा

बता दें कि अग्निपथ योजना के पहले बैच में भर्ती हुए करीब 24,400 अग्निवीरों में से लगभग 18,300 का चार साल का कार्यकाल 31 दिसंबर तक पूरा होने वाला है। यह संख्या पहले बैच का करीब 75 फीसदी है।

योजना के पुराने प्रावधानों के तहत चार साल की सेवा पूरी करने के बाद 25 फीसदी अग्निवीरों को मेरिट के आधार पर नियमित सैनिक के रूप में अगले 15 साल तक सेवा का मौका मिलना था, जबकि बाकी 75 फीसदी को सेवा से मुक्त किया जाना था।

चार से बढ़ाकर छह साल हुई सेवा अवधि

'सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी' के तहत अग्निवीरों की सेवा अवधि चार साल से बढ़ाकर छह साल की गई है। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती चार साल पूरे करने के बाद अतिरिक्त दो साल की सेवा चुनने वाले अग्निवीर इस नए प्रावधान का लाभ उठा सकेंगे। इस अवधि के बाद नियमित सैनिक के रूप में चयन का अवसर भी प्रदर्शन और निर्धारित मानकों के आधार पर मिलेगा।

नौसेना ने जारी किए आदेश

बता दें कि इसके संबंध में नौसेना ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। अब थल सेना और वायु सेना भी अपने नियमों के अनुसार अग्निवीरों को शादी की अनुमति देने की प्रक्रिया तय कर सकती हैं।

अग्निवीर भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट भी जारी

इस बीच, भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2026 का अंतिम परिणाम भी जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपने ARO की चयन सूची में नाम या रोल नंबर देख सकते हैं। भर्ती में GD, टेक्निकल, ट्रेड्समैन, ऑफिस असिस्टेंट और अन्य पद शामिल हैं।

अग्निवीर भर्ती का रिजल्ट कैसै देखें?

  • आधिकारिक वेबसाइट खोलें।

  • इसके बाद joinindianarmy.nic.in खोलें।

  • अग्निवीर भर्ती के फाइनल रिजल्ट सेक्शन में जाएं।

  • अपने ARO की चयन सूची का लिंक खोलें।

  • PDF में Ctrl + F दबाकर नाम या रोल नंबर खोजें।

  • चयन सूची डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

Indian Army Agniveer Scheme New Rules And Result 2026
चार साल की सेवा के बाद अग्निवीरों को 2 साल और नौकरी का मौका, फिर भी स्थायी भविष्य को लेकर चिंता बरकरार

अग्निवीरों के क्या क्या लाभ मिलेगा?